मुंगेली. मुंगेली उपजेल ब्रेक मामले में डीआईजी जेल ने दो जेल प्रहरियों के निलंबन के बाद अब उपजेल अधीक्षक जनकलाल पुरैना को निलंबित कर दिया है. केन्द्रीय उप अधीक्षक जेल एसएस तिग्गा की जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की गई है. फरार कैदियों पर पुलिस ने 5 हजार रुपए इनाम रखा है. बता दें कि 25-26 अक्टूबर की दरम्यानी रात 4 कैदी बैरक का ताला तोड़कर फरार हो गए. जिनका अब तक कोई पता नहीं चल पाया है. फरार हुए चारों कैदी पास्को, हत्या और नारकोटिक्स जैसे मामलों में आरोपी थे.
http://पेड़ से टकराया अनियंत्रित वाहन, 3 की मौत, 5 घायल
पहला तरुण केंवट उर्फ छोटू उर्फ रितेश पिता विष्णु केवट चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर के हैं, जिनके खिलाफ धारा 363, 366, 376 बलात्कार का मामला दर्ज है. दूसरा कैदी धीरज जो रीवा मध्य प्रदेश का रहने वाला है, उसके विरूद्ध हत्या का मामला दर्ज है. तीसरे कैदी का नाम इंदल उर्फ इंद्रध्वज है. इंद्रध्वज सिलतरा थाना लोरमी चौकी चिल्फी का रहने वाला है, जिसके खिलाफ सेंधमारी सहित अनेक संगीन अपराध दर्ज है. वहीं फरार होने वाला चौथा कैदी जरहागांव का रहने वाला सुरेश पटेल है, जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है.
http://रानू मंडल ने गाया शाहरुख पर फिल्माया गाना, वायरल हुआ वीडियो







