रायगढ़. धरमजयगढ़ क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली युवती ने मंगलवार को थाना घरघोड़ा के निगरानी बदमाश मनोज झरिया के विरुद्ध दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है. पीड़िता ने बताया कि 2 दिन पहले अपने परिवारवालों के साथ जड़ी-बूटी बेचने गांव से घरघोड़ा आई है, ये लोग मनोज झरिया के ढाबा के सामने डेरा लगाकर रह रहे हैं. वहीं 28 दिसम्बर की रात्रि करीब 8 बजे सभी डेरा में खाना खाकर आग ताप रहे थे, उसी समय मनोज झरिया अपने 6 साथियों के साथ स्कार्पियो में आया और हम पुलिसवाले हैं बोलकर डराने धमकाने लगा. वहीं उनमें से बबलू नामक एक युवक, युवती को पकड़कर खेत की ओर ले गया.
http://पंचायत सचिवों की हड़ताल से प्रभावित हो रहा ग्रामीण विकास
जहां मनोज झरिया उसके दो साथियों की मदद से जबरजस्ती युवती से दुष्कर्म किया फिर मनोज अपने अन्य साथियों को खेत के पास बुलाया. सभी लड़के वहां पहुंचे और युवती से गाली-गलौज कर किसी को घटना ना बताने की धमकी दी. उसके बाद युवती को वहीं छोड़कर चले गए मंगलवार को पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. थाना प्रभारी घरघोड़ा अमित सिंह ने पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ को जानकारी दी गई. ऐसे में एसडीओपी ने घरघोड़ा पहुंचकर थाना स्टाफ के साथ आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी। वहीं मुख्यआरोपी मनोज झरिया सहित उसके सभी साथियों को गिरफ्तार कर लिया.
http://बारदाने की कमी से दो दिनों से धान खरीदी ठप, सरकार के खिलाफ लगे मुर्दाबाद के नारे
पीड़िता की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 306/2020 धारा 376, 365, 34 भादवि का अपराध कायम कर आरोपी 1 निगरानी बदमाश मनोज झरिया पिता महेश्वर झरिया (33) निवासी डूमरपाली कुडूमकेला थाना घरघोड़ा, निगरानी बदमाश प्रदीप उर्फ बबलू झरिया पिता स्व. जगतलाल झरिया (28) निवासी बरौद थाना घरघोड़ा, अजीत झरिया पिता शंकरलाल झरिया (19) निवासी बरौद थाना घरघोड़ा एवं चार बाल अपचारी (एक 17 वर्ष, तीन 14 वर्ष) को हिरासत में लिया गया है. आरोपियों से घटना में प्रयुक्त सफेद रंग स्कॉर्पियो CG13-AH- 5105 को जब्त कर आरोपियों एवं बाल अपचारी को सक्षम न्यायालय रिमांड पर भेजा गया है.







