नई दिल्ली. एक्टर पंकज त्रिपाठी की अपकमिंग फिल्म कागज का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. पंकज त्रिपाठी ने खुद इसे अपने वैरिफाइड ट्विटर हैंडल से शेयर किया है. ट्रेलर को शेयर करते हुए पंकज ने लिखा- ये रहा हमारी फिल्म कागज का ट्रेलर. सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन सतीश कौशिक कर रहे हैं और ये फिल्म हंसी-मजाक भरे अंदाज में एक ऐसे व्यक्ति की तकलीफ बयां करती हैं जो जीवित तो है लेकिन कागजी तौर पर उनकी मौत हो चुकी है.
http://विधायक बृजमोहन अग्रवाल कोरोना पॉजिटिव, सत्याग्रह में हुए थे शामिल
फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने शादी बारातों में बैंड बजाने वाले एक शख्स की भूमिका निभाई है जो कागजी तौर पर मर चुका है और अब दर-दर जाकर कोशिश कर रहा है कि किसी तरह उसके जीवित होने का डॉक्यूमेंट बन सके. दिलचस्प बात ये भी है कि फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है. आजमगढ़ के भारत लाल उर्फ लाल बिहारी की जिंदगी पर आधारित ये फिल्म उस संघर्ष को दिखाती है जो उन्हें खुद को कागजों में जीवित साबित करने के लिए करना पड़ा. बता दें कि ये फिल्म 7 जनवरी को वीडियो स्ट्रीमिंग पोर्टल जी5 पर रिलीज होगी.
http://सियासी लफ़्फ़ाजियां कर रही कांग्रेस सरकार आख़िर किसानों को ख़ून के आँसू कब तक रुलाएगी?










