रायपुर. पूर्व कृषि मंत्री और भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल शुक्रवार शाम कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. उन्होने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. उन्होने लिखा- कल के टेस्ट में कोरोना निगेटिव आने के बाद, अभी-अभी मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. जितने भी लोग मुझसे संपर्क में रहें हैं अपना ध्यान रखें. बता दें कि संक्रमण की सूचना से पहले बृजमोहन अग्रवाल रायपुर के आजाद चौक पर आयोजित भाजपा के सत्याग्रह में शामिल हुए.
http://सियासी लफ़्फ़ाजियां कर रही कांग्रेस सरकार आख़िर किसानों को ख़ून के आँसू कब तक रुलाएगी?
सत्याग्रह कार्यक्रम में बृजमोहन अग्रवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, रायपुर सांसद सुनील सोनी सहित भाजपा विधायकों-पदाधिकारियों के साथ मंच साझा किया. इस दौरान वे पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मिले. बताया जा रहा है गुरुवार को विधानसभा सत्र के दौरान दिक्कत महसूस होने पर उन्होंने वहीं एंटीजन टेस्ट कराया था. उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई. बाद में उन्होंने RTPCR टेस्ट के लिए नमूने दिए. RTPCR टेस्ट की रिपोर्ट शुक्रवार शाम को मिली.
http://पुलिस ने किडनैपर्स के चंगुल से 12 वर्षीय बालक को 12 घंटे के अंदर छुड़ाया
कल के टेस्ट में कोरोना निगेटिव आने के बाद, अभी-अभी मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। जितने भी लोग मुझसे संपर्क में रहें हैं अपना ध्यान रखें।
— Brijmohan Agrawal (@brijmohan_ag) December 25, 2020
http://सितार और ढोल पे जिंगल बेल, आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो







