पिथौरा/कसडोल. वन्यप्राणी सांभर का शिकार मामले में 7 आरोपियों को वन विभाग की टीम ने पकड़ा है. आरोपियों के पास से मादा सांभर का कच्चा मांस, पका हुए मांस एवं सिर सहित शिकार में प्रयुक्त जीआई तार, कुल्हाड़ी आदि बरामद की गई है. सभी आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है. विभागीय सूत्रों के अनुसार नवपदस्थ वनमंडलाधिकारी केआर बढ़ई, उप वनमंडलाधिकारी कसडोल यूएस ठाकुर के निर्देशन में बुधवार को वन परिक्षेत्र अधिकारी सोनाखान गोविंद सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर देवपुर परिक्षेत्र के ग्राम चन्हाट से लगे वन परिक्षेत्र सोनाखान के कक्ष क्रमांक 247 चन्हाट बांधा के पास करंट फैलाकर सांभर के अवैध शिकार की सूचना पर दबिश देकर, झंगलू वल्द फिरतूराम यादव (51) ग्राम चन्हाट को स्वयं के खेत भांठाखार में वन्यप्राणी मादा सांभर के मांस को पकाते हुए पकड़ा.
http://Vivo V20 (2021) भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
एवं उनके बयान के आधार पर शिकार में संलिप्त अन्य 6 आरोपियों विश्राम वल्द कीर्तन यादव (43), शाखाराम वल्द मंगलू राम पटेल (35), दिलमोहन वल्द भारत पटेल (29), भेषराम वल्द भोजराम पटेल (29), सोनसिंग वल्द पिताम्बर यदव (33), जगनू वल्द झाड़ूराम यादव (40) सभी ग्राम चन्हाट निवासी को पकड़ा. आरोपियों के पास से तलाशी के दौरान वन्यप्राणी मादा सांभर का सिर 01 नग खाल (चमड़ा), पैर 04 नग, कच्चा मांस एवं पका हुआ मांस सहित कुल 25.57 किग्रा मांस जब्त किया गया साथ ही शिकार हेतु प्रयोग में लाए गए जीआई तार 03 बंडल, कुल्हाड़ी 1 नग, परसुल 2 नग, बांस खुंटी 15 नग, लकड़ी गेंड़ा 02 नग, सागौन खुटला 01 नग को जब्त कर वन्यप्राणी (संरक्षण) अधिनियम 1972 एवं वन्यजीव (संरक्षण) संशोधन अधिनियम 2002 की धारा 09, 44, 50, 51, 52 के तहत् कार्रवाई करते हुए पीओआर प्रकरण क्रमांक 15593/06 दिनांक 23/12/2020 दर्ज कर आरोपियों के विरूद्ध न्यायालयीन कार्रवाई की तैयारी की गई.
http://बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का ऐलान, जानिए किसे मिला मौका
उक्त कार्रवाई में योगेश कुमार साहू वनपाल सहायक परिक्षेत्र अधिकारी नवागांव, बुद्धेश्वर प्रसाद दिवाकर वनरक्षक परिसर रक्षी नवागांव, दिलेश्वेर कंवर वनरक्षक परिसर रक्षी कंजिया, योगेश्वर सोनवानी परिसर रक्षी चन्हाट, हरगोविंदनारायण जायसवाल परिसर रक्षी सण्डी, प्रभुराम कंवर परिसर रक्षी पोड़ी, राकेश कुमार चन्द्रा परिसर रक्षी पचपेड़ी, रामदेव यदु परिसर रक्षी पठियापाली, बलराम पटेल परिसर रक्षी देवतराई, पीयूष दीवान परिसर रक्षी भुसड़ीपाली, गोपाल साहू, वनचौकीदार एवं सुरक्षा श्रमिक कैलाश यदु, श्यामलाल चौहान, बाबूराम ठाकुर, मेलाराम यादव, कुमार ठाकुर, वन प्रबंधंन समिति चन्हाट के अध्यक्ष तुलाराम पटेल एवं वन प्रबंधन समिति नवागांव के अध्यक्ष रामसिंह ठाकुर का विशेष योगदान रहा.
बरसात में ढह गया था 10 मकान, ग्रामीण बेघर अब तक मुआवजा भी नहीं https://t.co/bzlrXyw3dQ
— Cg Janadesh (@CJanadesh) December 25, 2020







