আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

अनियंत्रित बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, 2 घायल

Published on: December 23, 2020
---Advertisement---

पिथौरा. नगर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 53 डोंगरीपाली के पास साई ट्रेवल्स की एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई. बस में कुल 5 लोग सवार थे. जिसमे एक घायल को प्रथम उपचार के बाद जिला अस्पताल महासमुंद भेजा गया है. जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 9 बजे साई ट्रेवल्स की एक बस क्र cg 04 E 1832 सराईपाली से रायपुर जा रही थी तभी डोंगरीपाली के पास अनियंत्रित होकर सड़क के बीच डिवाइडर से टकरा कर पलट गई. घटना में कुल दो महिलाएं घायल हुई हैं.

http://चाणक्य नीति : ऐसे लोगों से दूर रहती हैं लक्ष्मी, धनवान बनने के लिए इन बातों का रखें ध्यान



इनमें सीतापुर पिरदा निवासी नन्दिनी प्रधान के हाथ में फ्रैक्चर होने के कारण उन्हे प्रथम उपचार के बाद जिला अस्पताल महासमुंद भेजा गया है जबकि एक अन्य घायल 60 वर्षीय नीरू बाई निवासी कोमाखान को मामूली चोट थी. जिन्हे प्रथम उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है. घटना के बाद से ही बस के चालक एवं परिचालक भाग गए हैं लिहाजा इस घटना की सूचना इन पंक्तियों के लिखे जाने तक पुलिस थाना में दर्ज नहीं कराई गई है. पर राहगीरी द्वारा 112 एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा कर उपचार प्रारंभ करवा दिया गया था.

http://देवोलीना भट्टाचार्जी ने ‘केयर नी करदा’ गाने पर किया जबरदस्त डांस, वीडियो वायरल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now