नई दिल्ली. कई दिन बढ़ने के बाद आज सोने के भाव में मामूली गिरावट दर्ज की गई है. दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के भाव में 243 रुपए की कमी आई तो फिर 50 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के नीचे पहुंच गया. वहीं, चांदी के दाम में भी आज मामूली गिरावट दर्ज की गई है. एक किलोग्राम चांदी के दाम में महज 216 रुपए की कमी दर्ज की गई है. जानकारों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में दोनों कीमती धातुओं के दाम गिरने से भारतीय बाजारों में भी सोना-चांदी के भाव में कमी दर्ज की गई है.
http://ज्यादा तेजी से संक्रमित करता है कोरोना का नया स्ट्रेन : स्वास्थ्य मंत्रालय
दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 243 रुपये प्रति 10 ग्राम घट गया. राजधानी दिल्ली में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का नया भाव अब 49,653 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव आज घटकर 1,868 डॉलर प्रति औंस रहा है. इसके अलावा रुपया आज डॉलर के मुकाबले कमजोर होने से भी कीमती पीली धातु के भाव पर असर पड़ा है. चांदी की बात करें तो मंगलवार को इसमें मामूली गिरावट दर्ज की गई. दिल्ली सर्राफा बाजार में आज चांदी की कीमतों में 216 रुपए प्रति किलोग्राम की कमी के बाद अब इसके दाम 67,177 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए हैं.
http://रिलीज होते ही वायरल हुआ नेहा कक्कड़-रोहनप्रीत सिंह का नया गाना ‘ख्याल रख्या कर’
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज चांदी का भाव 25.70 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ. मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेस के वाइस प्रेसिडेंट (कमोडिटीज) नवनीत दमानी ने कहा कि सोना-चांदी की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में गिरावट का असर भारतीय बाजारों में भी पड़ा है. वहीं, सुबह में तेजी के बाद सोना मुनाफावसूली के दबाव में आ गया. इसके अलावा अमेरिकी कांग्रेस ने कोरोना संकट के बीच 900 अरब डॉलर के राहत पैकेज को भी मंजूरी दे दी है. इसका असर भी दोनों कीमती धातुओं की कीमतों पर पड़ा है.
कृषि उपज मंडी बंदप्राय, पानी के मोल उपज बेच रहे किसान https://t.co/eB4VPCrf2w
— Cg Janadesh (@CJanadesh) December 22, 2020









