राजनांदगांव. एक कांस्टेबल ने पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (PTS) स्थित क्वार्टर में सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली. गोली लगने के बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई. खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है. फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है. जानकारी के अनुसार रविवार देर रात करीब 10 बजे जीई रोड स्थित PTS में अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी. देर रात गोली चलने से PTS में हड़कंप मच गया. अन्य पुलिसकर्मी दौड़कर मौके पर पहुंचे तो देखा कि कांस्टेबल विनोद साहू खून से लथपथ पड़ा था. घटनास्थल पर ही उसकी बंदूक और मोबाइल भी मिला. जवान उन्हे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. जवान विनोद 2007 बैच का सिपाही था और क्वार्टर में अकेले रहता था. उसने अपनी सर्विस बंदूक से ही गोली मारी है.
http://धान खरीदी केंद्रों के 14 और कर्मचारी कोरोना पॉजीटिव मिले
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं एवं 9वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा के लिए आवेदन तिथि बढ़ी
बीजापुर. जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं एवं 9वीं में दाखिला हेतु चयन परीक्षा के लिए आवेदन करने की तिथि में वृद्धि की गई है. जिसके तहत् कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा के लिए 29 दिसम्बर 2020 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है. वहीं कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा हेतु 31 दिसम्बर 2020 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है. जिला शिक्षा अधिकारी बीजापुर डी समैया ने जिले के 5वीं तथा 8वीं में अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं के पालकों से उक्त चयन परीक्षा हेतु अपने बच्चों का ऑनलाइन आवेदन पत्र प्रतिपूरित कराए जाने का आग्रह किया है.
http://हिना खान ने लंहगे के साथ लगाया चश्मा, देखिए तस्वीरें







