पिथौरा. जिले के धान खरीदी केंद्रों में चल रही कोविड जांच में 14 और पॉजीटिव मिलने से अब सहकारी केंद्र के कुल 31 कर्मचारी पॉजिटिव हो गए हैं. सभी को आइसोलेट कर उपचार किया जा रहा है. कलेक्टर कार्तिकेय गोयल के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा महासमुंद जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के कार्य में लगे समिति के कर्मचारियों की कोविड जांच 18.12.2020 से 19.12.2020 तक अभियान चलाकर किया गया. कोविड-19 की वर्तमान परिस्थितियों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क और अन्य सुरक्षा मानकों के समुचित उपयोग की अपील जिला प्रशासन महासमुंद के द्वारा किसानों एवं धान खरीदी में लगे कर्मचारियों से की गई है.
http://हिना खान ने लंहगे के साथ लगाया चश्मा, देखिए तस्वीरें
एक दिसंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हुए दो सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है. इस अवधि में धान खरीदी केंद्रों में कार्य कर रहे कर्मचारी भी कोविड-19 की विषम परिस्थितियों में भी अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं. ऐसे में जिला प्रशासन महासमुंद धान खरीदी के कार्य में लगे कर्मचारियों के स्वास्थ्य को लेकर गंभीर है. विगत 2 दिनों में विकासखण्ड पिथौरा के अंतर्गत सभी धान उपार्जन केंद्रों में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 18.12.20 से 19.12.20 तक धान खरीदी कार्य में लगे कर्मचारियों की कोविड जांच हेतु अभियान चलाया गया है. खण्ड चिकित्सा अधिकारी तारा अग्रवाल और विकासखण्ड कार्यक्रम समन्वयक जयकांत विश्वकर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन दो दिवसों में विकासखंड पिथौरा के अंतर्गत टेका, सल्डीह, जेराभरण, पेण्ड्रावन, जगदीशपुर, भस्करापाली, परसदा, भुरकोनी इत्यादि धान खरीदी केंद्रों में कार्यरत कर्मचारियों की कोविड-19 की जांच की गई जिसमें अब तक कुल 31 कर्मचारी पॉजीटिव पाए गए हैं.
http://‘शहर-शहर कोरोना का कहर’ नुक्कड़ नाटक से नागरिकों को किया जागरूक
इन कर्मचारियों को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए आइसोलेशन में लिया गया है और आवश्यक मार्गदर्शन स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है. अनुविभागीय अधिकारी और इंसीडेंट कमांडर पिथौरा राकेश कुमार गोलछा ने धान खरीदी कार्य में लगे सभी कर्मचारियों और मजदूरों से अपील की है कि वे सभी इस कोविड से सुरक्षा हेतु सतर्क रहें और साथ ही धान खरीदी केंद्र में आने वाले किसान भी मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करें और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन अवश्य करें.
‘कोरोना गाइडलाइन के पालन के लिए प्रताड़ना की हद तक जाने वाला प्रशासन सत्तारूढ़ दल के सामने रिरिया-मिमिया रहा’ https://t.co/XUJYUCiXpX
— Cg Janadesh (@CJanadesh) December 20, 2020







