पिथौरा. स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक ग्राम की एक नाबालिग सहित दो सगी बहनें गुरुवार शाम अपने घर से अचानक लापता हो गई. लापता लड़कियों के पिता की शिकायत पर पुलिस ने धारा 363 कायम करने के साथ गुम इंसान कायम करते हुए साइबर सेल के साथ मिलकर जांच प्रारम्भ कर दी है. जानकारी के अनुसार विगत 17 दिसम्बर की शाम राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक ग्राम के निवासी की दो पुत्रियां अचानक लापता हो गई. प्रार्थी पिता ने अपनी पुत्रियों की उम्र क्रमशः 18 एवं 17 वर्ष बताई है. लिहाजा पुलिस ने नाबालिग के मामले में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 363 का अपराध पंजीबद्ध किया है. जबकि बालिग युवती के मामले में अभी गुम इंसान कायम कर मामले की जांच की जा रही है.
http://धनश्री वर्मा ने ‘क्यूटीपाई’ गाने पर दिखाए जबरदस्त डांस मूव्स, वीडियो वायरल
घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है जिनके निर्देश पर जांच की जा रही है. थाना प्रभारी केशव कोसले ने बताया कि पुलिस जांच में शीघ्र ही पुलिस आरोपियों तक पहुंचकर कार्रवाई करेगी. दूसरी ओर ग्रामीण सूत्रों ने बताया कि प्रार्थी की एक दुकान ग्राम से गई एनएच के किनारे है जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई है. दोनों ही बहनों ने अपने मोबाइल फॉर्मेट कर घर में छोड़े थे. अब शायद पुलिस इन्ही मोबाइल नम्बरों से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है. इधर, उक्त घटना के 48 घंटों के भीतर ही सांसद चुन्नीलाल साहू ने इस मामले में वन विश्राम गृह में एक पत्रकार वार्ता लेकर उक्त मामले को और गर्म करते हुए पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप जड़ दिए हैं.
http://ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, दो कारोबारियों की मौत







