पिथौरा. क्षेत्र की सहकारी समिति के कर्मियों की कोविड जांच में अब तक 17 कर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं. कुल 198 कर्मियों की एंटीजन एवं 77 कर्मियों की आरटीपीसीआर सेम्पल की जांच की गई. जांच कार्य अभी भी चल रहा है. महासमुंद कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जिला महासमुंद के सभी धान खरीदी केंद्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के कार्य में लगे समिति के कर्मचारियों की कोविड जांच का कार्य किया जा रहा है. विकासखंड पिथौरा के अंतर्गत सभी धान उपार्जन केंद्रों में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा शनिवार एवं रविवार तक धान खरीदी कार्य में लगे कर्मचारियों की कोविड जांच हेतु अभियान चलाया गया.
http://उप पंजीयक ने क्रेता-विक्रेताओं से मिलकर किया फर्जीवाड़ा, शासन को लगाया लाखों का चूना
खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ तारा अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को विकासखंड पिथौरा के अंतर्गत पेण्ड्रावन, जगदीशपुर, भस्करापाली, घोंच, परसदा, भुरकोनी इत्यादि धान खरीदी केंद्रों में कार्यरत कर्मचारियों की कोविड-19 की जांच की गई. जिसमें 17 कर्मचारी पॉजीटिव पाए गए हैं. इन कर्मचारियों को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए आइसोलेशन में लिया गया है और आवश्यक मार्गदर्शन स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है. अनुविभागीय अधिकारी और इंसीडेंट कमांडर पिथौरा ने धान खरीदी कार्य में लगे सभी कर्मचारियों और मजदूरों से अपील की है कि वे सभी इस अभियान में शामिल होकर अपनी कोविड जांच अवश्य करा लें.
http://सीएम भूपेश ने गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर की चार बड़ी घोषणाएं
साथ ही धान खरीदी केंद्र में आने वाले किसान भी मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करें और सोशल डिस्टैंसिंग के नियमों का पालन अवश्य करें. ज्ञात हो कि जिले भर के धान खरीदी केंद्रों में इन दिनों भीड़ की स्थिति है. किसान कोविड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां नही बरत रहे थे. इसकी जानकारी होने के बाद जिला प्रशासन ने सख्त होते हुए खरीदी केंद्रों में कोविड कई जांच अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए थे.
पीली साड़ी में ‘अंजली भाभी’ ने ढाया कहर, तस्वीरें वायरल https://t.co/xoOzAnBI7k
— Cg Janadesh (@CJanadesh) December 18, 2020







