पिथौरा. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के 2 साल के सफल कार्यकाल के उपलक्ष्य में गुरूवार को स्थानीय विश्राम गृह में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिथौरा द्वारा किसानों को श्रीफल भेंट व सभी कांग्रेसजनों को मिठाई बांटकर जन-सम्मान कार्यक्रम मनाया गया. कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनंत सिंह वर्मा ने कहा कि भूपेश सरकार सवेंदनशीलता के साथ कार्य कर रही है, जिसका परिणाम है कि चुनाव पूर्व जो वायदे किए गए थे उन्हें न केवल पूरा किया गया है बल्कि धरातल में उसका लाभ भी दिखाई पड़ रहा है. श्री वर्मा ने कहा कि देश की यह पहली सरकार है जिसने किसानों की चिंता करते हुए उनकी मेहनत का सम्मान किया तथा 25 सौ रुपए में धान की खरीदी की है और उनका एक-एक दाना सरकार ने लिया है.
http://Oppo A15s भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
राज्य सरकार ने 18 लाख किसानों का कर्ज माफ किया, राजीव गांधी न्याय योजना के माध्यम से किसानों को राहत पहुंचाई. इस वर्ष करीब 3 लाख अधिक किसानों का धान खरीदने का लक्ष्य है. गौठान के माध्यम से महिलाओं को रोजगार, पशु पालकों को लाभ देने की दिशा में पहल की जा रही है. नरुवा, गरुवा, घुरुवा, बाड़ी योजना भी गांव-गरीब के लोगों के लिए बेहद कारगर साबित हुई है. इससे गांव के लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है. राशन कार्ड से इलाज भी एक महत्वपूर्ण निर्णय है. इसके अलावा उन्होंने राज्य सरकार की अनेक उपलब्धियां गिनाई. प्रदेश महामंत्री रणजीत कोसरिया ने बताया कि कैसे राज्य मे राजीव गांधी किसान न्याय योजना, नरुवा, गरुवा, घुरुवा, बारी, किसानों का कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ, वन अधिकार पट्टा, तेंदूपत्ता संग्राहक, सामाजिक सुरक्षा योजना,
http://विधायक के रिश्तेदार ही गांजे की तस्करी में लिप्त, यही अपराध का नवा छत्तीसगढ़ है : श्रीवास्तव
मुख्यमंत्री हाट-बाजार योजना, दाई-दीदी क्लीनिक योजना, गढ़ कलेवा योजना, शहरी क्षेत्रों में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, गोकुल नगर योजना, मुख्यमंत्री पालिका बाजार योजना, मोर जमीन मोर मकान योजना का लाभ छत्तीसगढ़ की जनता को मिल रहा है. कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर अनंत सिंह वर्मा, प्रदेश महामंत्री रणजीत कोसरिया, नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव, वरिष्ठ पार्षद राजू सिन्हा, बुद्धेश्वर डड़सेना, शैलेन्द्र डड़सेना, कौशल रोहिल्ला, पूनम मानिकपुरी, किशोर सोनवानी, सुमित सिंघल, गंगाधर बरिहा, दीपक सिन्हा, पुष्पराज डड़सेना, खिरोद्र पटेल, जयंत सिन्हा, अनुज अग्रवाल, उमर हसन सहित आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे.
किसानों की आय में वृद्धि के लिए एक हजार 36 करोड़ रुपए की चिराग परियोजना को विश्व बैंक ने दी स्वीकृति https://t.co/WrDD7bM8iZ
— Cg Janadesh (@CJanadesh) December 17, 2020







