আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

1700 वर्ग फुट की भूमि के लिए 3.71 करोड़ की बोली, सुनकर हर कोई रह गया दंग

Published on: December 14, 2020
---Advertisement---

रायगढ़. शहर की सबसे व्यस्त और घने बाजार के बीच मौजूद बूजीभवन चौक से डॉ. रूपेन्द्र पटेल हॉस्पिटल तक के रिक्त पड़ी सरकारी जमीन की खुली नीलामी में आज रसूखदार व्यापारियों की मौजूदगी रही. जब जमीन की बोली लगनी शुरू हुई और जब बोली की राशि लाखों से लेकर करोड़ तक पहुंची तो कई व्यापारियों के होंश उड़ गए. जिन लोगों ने जमीन प्राप्त की उनके चेहरे भी खिल उठे. ताज्जुब है कि कोरोना काल में इतनी आर्थिक मंदी और व्यापार ठप होने के बाद भी उक्त मलाईदार जमीन को पाने व्यापारियों ने इतनी भारी भरकम बोली लगाई, जो आसमान छू गई. आज की नीलामी से उस क्षेत्र के दर्जनों व्यापारी ये जानकर भी खुश दिखे की आगे चलकर इस रेट से उनको भी मुनाफा होगा.

http://मैनपाट में बनेगा बायोडायवर्सिटी पार्क, सीएम ने सरगुजा जिले के लिए की अनेक घोषणाएं


रायगढ़ शहर में स्थित शासकीय/नजूल रिक्त भूमि की खुली नीलामी सोमवार को  कलेक्टर सभाकक्ष रखी गई. जिसमें शहर के बड़े व्यापारी व कारोबारी बड़ी संख्या में शामिल हुए. आज शहर के मध्य स्थित बुजीभवन चौक, मधुबनपारा और चांदमारी स्थित शासकीय /नजूल रिक्त भूमि की खुली नीलामी रखी गई थी. जहां बुजीभवन चौक स्थित जमीन को पाने व्यापारियों ने इतनी की बोली लगाई की कईयों के होंश उड़ गए. रिक्त भूमि की खुली नीलामी में रायगढ़ के पूर्व विधायक रोशन लाल अग्रवाल भी शामिल हुए और उन्होंने बुजीभवन चौक स्थित नजूल सीट क्रमांक 43, प्लाट नंबर 179 से रकबा 137 वर्गफुट भूमि के लिए सबसे ज्यादा लगभग 40 लाख की बोली लगाकर कर जमीन अपने नाम कर लिया. वहीं रॉयल बूट हाऊस के संचालक महेन्द्र सिंह ने बुजीभवन चौक-नजूल सीट क्रमांक 43, प्लाट नंबर 178 से रकबा 1700 वर्गफुट भूमि के लिए सबसे अधिक की बोली लगाई.

http://सड़क हादसे में बाल-बाल बचे राज्यपाल, पेड़ से टकराई कार



उन्होंने 1700 वर्गफुट भूमि के लिए लगभग 3 करोड़ 71 लाख 50 की बोली लगाई. इतनी भारी भरकम बोली लगाकर महेन्द्र सिंह ने इस जमीन को अपने नाम कर लिया. इतनी बड़ी बोली की चर्चा पूरे शहर में है. इसी तरह बुजीभवन चौक-नजूल सीट क्रमांक 43, प्लाट नंबर 178 से रकबा 1216 वर्गफुट भूमि के लिये भी भारी भरकम बोली लगई. कलपेश पटेल ने 1216 वर्गफुट भूमि के लिए सबसे अधिक करीब 2 करोड़ 83 लाख की बोली लगाकर जमीन को अपने पक्ष में कर लिया. इसी तरह चांदमारी-सीट क्रमांक 69, प्लाट नंबर 01 से रकबा 4500 वर्गफुट भूमि के लिए 15 लाख 85 हजार की बोली लगी तो चांदमारी-सीट क्रमांक 69, प्लाट नंबर 01 से रकबा 5000 वर्गफुट भूमि के लिए 17 लाख 50 हजार रुपए की बोली लगाई गई.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now