रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सरगुजा जिला प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय अंबिकापुर में प्रदेश के पहले गोधन एम्पोरियम का उद्घाटन किया. इस एम्पोरियम में गोधन न्याय योजना के तहत गोठानों में खरीदे गए गोबर से महिला समूहों द्वारा निर्मित हो रहे विभिन्न उत्पादों की बिक्री की जाएगी. गोधन एम्पोरियम में गोबर से महिला समूहों द्वारा बनाई गई लकड़ी, ईंट, दीये, धूप बत्ती, अगरबत्ती, खिलौने, सजावटी समान सहित घनजीवामृत विक्रय के लिए उपलब्ध रहेगा. महिलाओं द्वारा गोबर तथा बेसन के साथ अन्य प्राकृतिक उत्पाद के मिश्रण से घनजीवामृत तैयार किया जा रहा है. इसके उपयोग से भूमि की उर्वरता बढ़ती है.
http://भारतीय रेलवे ने 31 जनवरी तक रद्द की ये ट्रेनें, देखिए पूरी सूची
गोधन उत्पाद विक्रय सह प्रदर्शनी केंद्र के रूप में अंबिकापुर के कला केंद्र मैदान के सामने गांधी स्टेडियम के प्रवेश द्वार के निकट गोधन एम्पोरियम की शुरुआत की जा रही है. एम्पोरियम का संचालन गोठान प्रबंध समिति द्वारा नगर निगम एवं राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के मार्गदर्शन एवं निगरानी किया जाएगा. गोधन एम्पोरियम खुलने से जहां नागरिकों को गोधन उत्पाद खरीदने में सुविधा होगी वहीं समूह की महिलाओं अपने उत्पादों के विक्रय के लिए एक व्यवस्थित स्थान मिलेगा. अंबिकापुर का गोधन एम्पोरियम प्रदेश के लिए एक मॉडल साबित हो सकता है.
http://कृषि कानूनों के खिलाफ भूख हड़ताल पर किसान, दिल्ली की ये सीमाएं हैं बंद







