আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

एसआई की बेटी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- सॉरी पापा-मम्मी, मैं कुछ नहीं कर पाई

Published on: October 26, 2019
---Advertisement---

भिलाई. पुलिस लाइन में रहने एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवती के बचपन के एक दोस्त ने सप्ताहभर पहले खुदकुशी कर ली थी. इसके बाद से वह गुमसुम रहने लगी थी. मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है. पुलिस के मुताबिक पीएचक्यू रेडियो वायरलेस में पदस्थ सब इंस्पेक्टर अशोक राजपुरिया की बेटी अल्का (26) बीएड की छात्रा थी. गुरुवार की रात माता-पिता के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई. शुक्रवार सुबह जब युवती कमरे से बाहर नहीं आई तो पिता ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा और अंदर गए तो वह चुनरी का फंदा बनाकर फांसी पर लटकी हुई थी. फंदे से उतारकर उन्हे अस्पताल पहुंचाया गया.

http://मुंगेली उपजेल से 4 कैदी बैरक का ताला तोड़कर फरार, दो जेल प्रहरी निलंबित

जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस को युवती के पास से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने अपनी मर्जी से आत्महत्या करने का जिक्र किया है. पुलिस के मुताबिक करीब आधे पेज का सुसाइड नोट मिला है. छात्रा के पिता ने बताया कि सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि- पापा-मम्मी माफ करना.. मैं कुछ नहीं कर पाई. मैं जानती हूं कि बहुत सारा दुख देकर जा रही हूं. पापा मां और छोटे भाई का ध्यान रखना. मां की काम में मदद के लिए बाई लगा लेना. मां की उम्र हो गई है इस वजह से वह काम नहीं कर पाती है. मां पर ज्यादा नाराज मत होना.

http://Hyundai Santro का ऐनिवर्सरी एडिशन लॉन्च, जानिए कीमत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now