नई दिल्ली. एक्ट्रेस कृति सेनन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर अपने अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. उन्होंने एक बार फिर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं. फोटोशूट में वो स्ट्रेपलेस शॉर्ट ड्रेस पहने दिखीं. तस्वीरों में एक्ट्रेस का ग्लैमरस लुक सभी का दिल जीत रहा है. खुले बालों में उनका बॉडीकॉन ड्रेस और ज्यादा निखरकर सामने आ रहा है. लेकिन इन तस्वीरों के अलावा कृति का वो कैप्शन ज्यादा ध्यान खींच रहा है जो उन्होंने इस तस्वीरों संग लिख रखा है.
http://6 करोड़ कर्मचारियों को मिलेगा तोहफा, EPFO डालेगा 8.5 प्रतिशत ब्याज
एक्ट्रेस कहती हैं- मैं मजबूत और नाजुक दोनों हूं. हैंडल विद केयर. कृति को ये तस्वीरें शेयर कर कुछ ही समय हुआ है, लेकिन जितने लाइक्स इसे अभी तक मिल चुके हैं, उसे देख ये कहना गलत नहीं होगा कि एक्ट्रेस की इन फोटोज ने तहलका मचा दिया है. वैसे इस समय कृति सेनन अपनी मेगा बजट फिल्म आदिपुरुष की वजह से भी चर्चा में बनी हुई हैं. बताया जा रहा है कि फिल्म में वे माता सीता का रोल प्ले कर रही हैं. इस फिल्म में प्रभास, राम के रोल में हैं. देखिए तस्वीरें-
http://बलरामपुर में खुलेगा उद्यानिकी महाविद्यालय, 3 नए तहसील बनाने मुख्यमंत्री ने की घोषणा










