नई दिल्ली. फिल्म द डर्टी पिक्चर में नजर आईं एक्ट्रेस आर्या बनर्जी का निधन हो गया. आर्या को उनके कोलकाता स्थित घर में शुक्रवार को मृत पाया गया था. उनकी कामवाली जब शुक्रवार सुबह उनके घर गई तब एक्ट्रेस के दरवाजा ना खोलने पर पुलिस को इत्तला की गई थी. पुलिस ने दरवाजा तोड़कर आर्या के मृत शरीर को बाहर निकाला. बाद पुलिस ने एक्ट्रेस का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अब उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ चुकी है. आर्या की ऑटोप्सी रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि आर्या का मर्डर नहीं हुआ है.
http://परिवार ने सुबह किया अंतिम संस्कार, शाम को जिंदा वापस लौटा शख्स
पुलिस के मुताबिक आर्या के शरीर में काफी मात्रा में शराब पाई गई थी, जिससे एक्ट्रेस को कार्डियक अरेस्ट आने की संभावना है. पुलिस के मुताबिक डॉक्टर्स ने आर्या बनर्जी के मर्डर की बात खारिज कर दी है. डॉक्टर्स का कहना है कि मौत के समय उनके शरीर में भारी मात्रा में शराब थी. उन्हें कार्डियक अटैक आया होगा. जिसके चलते वह मदद मांगने के लिए चलने की कोशिश कर रही होंगी और गिर गई होंगी, जिसके चलते उन्हें चोट आईं होगी. आर्या के शरीर में करीब 2 लीटर शराब मिली है.
http://‘सुआ नृत्य को कमर मटकाने वाला बता बघेल ने राज्य की सांस्कृतिक नृत्य शैली का अपमान किया’










