मुंगेली. मुंगेली उपजेल में बीती रात 4 कैदी बैरक का ताला तोड़कर फरार हो गए. चारों आरोपी संगीन मामले के आरोपित हैं. कैदियों के फरार होने के बाद से जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है. घटना के बाद लापरवाही बरतने पर दो प्रहरियों को निलंबित कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक चारों आरोपी बैरक तीन में एक साथ थे. कैदियों ने पहले बैरक का ताला तोड़ा, फिर जेल की ऊंची दीवार फांदकर फरार हुए. जेल अधीक्षक द्वारा इसकी प्राथमिक सूचना कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई है. लापरवाही के लिए ड्यूटी में तैनात दो प्रहरियों को निलंबित कर दिया गया है. पुलिस ने फरार कैदियों की फोटो भी जारी कर दी है. साथ ही सभी थानों में इनकी तस्वीरें भेज दी गई है.
http://Hyundai Santro का ऐनिवर्सरी एडिशन लॉन्च, जानिए कीमत
फिलहाल फरार कैदियों की तलाश की जा रही है. फरार हुए चारों कैदी पास्को, हत्या और नारकोटिक्स जैसे मामलों में आरोपी थे. पहला तरुण केंवट उर्फ छोटू उर्फ रितेश पिता विष्णु केवट चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर के हैं, जिनके खिलाफ धारा 363, 366, 376 बलात्कार का मामला दर्ज है. दूसरा कैदी धीरज जो रीवा मध्य प्रदेश का रहने वाला है, उसके विरूद्ध हत्या का मामला दर्ज है. तीसरे कैदी का नाम इंदल उर्फ इंद्रध्वज है. इंद्रध्वज सिलतरा थाना लोरमी चौकी चिल्फी का रहने वाला है, जिसके खिलाफ सेंधमारी सहित अनेक संगीन अपराध दर्ज है. वहीं फरार होने वाला चौथा कैदी जरहागांव का रहने वाला सुरेश पटेल है, जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है.
http://नौकरी छोड़ने वाले IAS अफसर की सलाह, ‘पहले खरीदें वॉशिंग मशीन, फिर छोड़ें नौकरी’







