महासमुंद. जिले से लगे बार नयापारा अभ्यारण्य में तेंदुआ और हिरण का शिकार करने के बाद खाल बेचने के लिए ग्राहक तलाशते तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों से खाल और शिकार में प्रयुक्त हथियार तीर कमान आदि सामान जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध वन्यप्राणी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है. पुलिस कंट्रोल में आयोजित पत्रकारवार्ता में मामले का खुलासा करते हुए एसपी प्रफुल्ल ठाकुर और एएसपी श्रीमती मेघा टेम्भूरकर साहू ने बताया कि उन्हें लंबे समय से बार नयापारा अभ्यारण्य में वन्य प्राणियों का शिकार कर मांस और खाल आदि बेचने की शिकायत मिल रही थी. मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्हें पकड़ने के लिए साइबर सेल की टीम को निर्देशित किया गया.
http://एक्ट्रेस आर्या बनर्जी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, खून से लथपथ मिला शव
टीम ने मुखबिरों को अलर्ट किया. इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोग शिकार के बाद तेंदूआ और हिरण की खाल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं. साइबर सेल की टीम ने मुखबिरों को ग्राहक बनकर खाल बेचने वाले आरोपियों को खाल सहित जंगल से बाहर निकालने के लिए कहा. योजना के तहत आरोपियों से संपर्क किया और सौदे के लिए उन्हें सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम झगरेनडीह चौक पर बुलाया. आरोपियों को पकड़ने तैनात साइबर सेल की टीम ने उन्हें खाल के साथ धर दबोचा. मामले में पकड़े गए तीनों आरोपी शेख शाहबुद्दीन पिता शेख (27) थरगांव का निवासी है. जबकि बलिराम बरिहा पिता चमरा (52) और जोहन बरिहा पिता चैतराम बरिहा (50) कुम्हारी राजा देवरी जिला बलौदाबाजार निवासी है. आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वन्य प्राणियों का शिकार उन्होंने पहली बार किया है. जिसमें हिरण का दो माह पूर्व और तेंदुए का एक माह पूर्व शिकार तीर कमान से करना बताया.
http://कोरोना मरीजों की सेवा करने वाली एक्ट्रेस को हुआ पैरालिसिस, अस्पताल में भर्ती
मामले की योजना शेख ने बनाई थी जिसमें वन कर्मचारी जोहन बरिहा ने वन्यप्राणियों का लोकेशन बताया और बलिराम ने शिकार किया. आरोपियों से एक तेंदूआ की और एक हिरण की खाल कीमत 30 लाख रुपए के साथ दो नग मोबाइल 6 हजार रुपए, तीर कमान 10 हजार रुपए व 3790 रुपए नकदी जब्त की है. कार्रवाई में एसडीओपी पुपलेश पात्रे, थाना सांकरा प्रभारी पीडी कुजूर, साइबर सेल प्रभारी संजय राजपूत, सउनि नवधाराम खांडेकर, प्रआर प्रकाश नंद, मिनेश ध्रुव, श्रवण दास, प्रवीण शुक्ला, आरक्षक शुभम पांडेय, रवि यादव, चंपलेश ठाकुर, दिनेश साहू, संदीप भोई, देव कोसरिया, शैलेश ठाकुर, ललित यादव, श्रीनाथ प्रधान, युगल पटेल, हेमंत नायक, योगेन्द्र दुबे, कामता आवड़े, छत्रपाल सिन्हा, अजय जांगड़े, विरेन्द्र नेताम, लालाराम कुर्रे आदि शामिल रहे.
अनोखी शादी : यहां एक ही मंडप में मां-बेटी ने लिए सात फेरे https://t.co/9GaR52Y2xS
— Cg Janadesh (@CJanadesh) December 11, 2020







