আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Hyundai Santro का ऐनिवर्सरी एडिशन लॉन्च, जानिए कीमत

Published on: October 26, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने नई सैंट्रो का एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च कर दिया है. सैंट्रो का यह स्पेशल एनिवर्सरी एडिशन केवल दो एक्सटीरियर कलर – पोलर व्हाइट और एक्वा टी में ही उपलब्ध होगा. कंपनी ने इसकी शो शोरूम कीमत 5.75 लाख रुपए रखी है. इसके 2 वर्जन पेश किए गए हैं. सेंट्रो की शोरूम कीमत 5,16,890 रुपए और एएमटी की कीमत 5,74,890 रुपए है. ऐनिवर्सरी एडिशन सैंट्रो में मकैनिकली कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसमें 1.1-लीटर, 4-सिलिंडर का पेट्रोल इंजन है, जो 69hp का पावर और 99Nm टॉर्क जेनरेट करता है.

http://नौकरी छोड़ने वाले IAS अफसर की सलाह, ‘पहले खरीदें वॉशिंग मशीन, फिर छोड़ें नौकरी’

इंजन के साथ 5-स्पीड मैन्युअल या 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स के ऑप्शन उपलब्ध हैं. सैंट्रो के स्पेशल एडिशन मॉडल के इंटीरियर में भी कॉस्मेटिक बदलाव हुए हैं. कार के इंन्फोटेनमेंट सिस्टम के चारों ओर, साइड एसी वेंट्स पर और गियर-स्टिक के चारों ओर ऐक्वा टील कलर फिनिश दिया गया है. इसके अलावा फैब्रिक सीट डिजाइन भी अपडेट की गई है. फीचर्स की बात करें तो, इसमें स्पोर्टज़ वेरिएंट वाली ही सभी खूबियां मिलेगी. इसके मुख्य फीचर्स में 7-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, रियर एसी वेंट, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स, ड्यूल-फ्रंट एयरबैग और एबीएस आदि शामिल हैं.

http://नगर निगम, पालिका और नगर पंचायतों में एल्डरमैन नियुक्त, आदेश जारी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now