पिथौरा. ग्राम सरकड़ा के ग्रामीणों ने धान खरीदी केंद्र बदले जाने के विरोध में आज दोपहर नगर से 4 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग क्र 53 पर पोटापारा के समीप चक्काजाम कर दिया. पर चक्काजाम करने की चेतावनी के कारण पुलिस की चुस्त दुरुस्त व्यवस्था के कारण जल्द ही चक्काजाम करने वाले ग्रामीणों को हटाकर मार्ग चालू कर दिया गया. जानकारी के अनुसार सरकड़ा सहकारी समिति का धान खरीदी केंद्र नयापारा से हटाकर पटपरपाली करने के विरोध में सरकड़ा के ग्रामीण पहले दिन से ही विरोध करते आ रहे हैं. कल सरकड़ा समिति के आश्रित सभी ग्राम के ग्रामीणों द्वारा चक्काजाम में शामिल नहीं होने की घोषणा कर दी थी.
http://छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 21 से 30 तक, मुख्य सचिव ने की तैयारियों की समीक्षा
बाद आज ग्राम सरकड़ा के करीब सैकड़ा भर ग्रामीण घर की महिलाओं एवं बच्चों सहित चक्काजाम की निर्धारित जगह पर पुलिस की तगड़ी व्यवस्था देखकर पुलिस की नजरों से बचते हुए नगर से 4 किमी दूर स्थित पोटापारा के पास पहुंचकर चक्का जाम कर दिया. चक्का जाम की सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ सराईपाली के एसडीएम कुणाल दुदावत भी जाम स्थल पर पहुंच गए. स्थल पर पहले अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की पर ग्रामीण ज़ब चक्काजाम खोलने तैयार नहीं हुए तब एसडीएम के निर्देश पर बलपूर्वक सभी आंदोलनकारियों को पुलिस ने बस से एकलव्य स्कूल को अस्थायी जेल बनाकर वहां पहुंचाया. बहरहाल, ग्रामीणों से चर्चा करने एकलव्य स्कूल में अधिकारी एवं आंदोलनरत ग्रामीणों के बीच चर्चा जारी है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सरकड़ा समिति के किसानों के आपस में बंट जाने से आज के चक्काजाम आंदोलन में अधिकांश सरकड़ा के ही ग्रामीण थे जिसमें महिला एवं बच्चों की संख्या अधिक थी.
http://तारक मेहता के लेखक ने की आत्महत्या, ब्लैकमेल करने का दावा







