नई दिल्ली. टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के लेखकों में से एक अभिषेक मकवाना ने आत्महत्या कर ली. अभिषेक लंबे समय से इस सीरियल के लिए लिख रहे थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस के अनुसार अभिषेक ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है और इसमें आर्थिक परेशानियों का जिक्र किया है. अभिषेक ने पिछले हफ्ते आत्महत्या की और उनके परिवार का आरोप है कि वह सायबर धोखाधड़ी का शिकार हुआ था और उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था. अभिषेक के परिवार वालों और दोस्तों का आरोप है कि उसकी मौत के बाद से ही उन्हें धोखा करने वालों की तरफ से लगातार फोन आ रहे हैं कि वह उनका पैसा लौटा दें क्योंकि अभिषेक ने उन्हें लोन में गारंटर बनाया था.
http://किसानों का ऐलान- कल पीएम का पुतला फूंकेंगे, 8 को भारत बंद
अभिषेक मकवाना, 27 नवंबर को अपने कांदिवली वाले घर में मृत पाए गए थे, जिसके बाद चारकोप पुलिस ने इस मामले में एक्सिडेंटल डेथ का केस दर्ज किया था. इस मामले में परिवार का बयान दर्ज किया गया है. रिपोर्ट के अनुसार अभिषेक के भाई जेनिस ने खुलासा किया है कि अभिषेक के ईमेल्स से फाइनेंशियल फ्रॉड की बात सामने आई है. इसके अलावा पुलिस के अनुसार अभिषेक के सुसाइड नोट में भी आर्थिक धोखाधड़ी की बात सामने आई है, जो वह पिछले बहुत महीनों से झेल रहा था लेकिन उसने इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं लिखा है.
http://स्वच्छ भारत अभियान में गड़बड़ी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना










