महासमुंद. देशी शराब दुकान से शराब बिक्री की रकम गबन के आरोप में पुलिस ने सुपरवाइजर और सेल्समैन को गिरफ्तार कर गबन की राशि बरामद कर ली है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एक दिसंबर को प्रार्थी प्रवेश कुमार जैन ने कोतवाली पहुंच थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि कमलेश पांडेय (28) मुख्य विक्रयकर्ता देशी मदिरा दुकान स्टेशन रोड से 29 और 30 नवंबर को शराब बिक्री की रकम 10,76,180 रुपए को जमा करने की बात कहकर रकम लेकर फरार हो गया. जिस पर पुलिस ने 406 का मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की. मामले में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली और साइबर सेल की टीम गठित कर संभावित स्थानों पर दबिश दी. पुलिस ने जांजगीर चांपा जिले के निवास पामगढ़ जाकर दबिश दी लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा. इसी बीच मुखबिर से जानकारी मिली कि आरोपी कमलेश पांडेय अंगुल ओड़िशा में अपने रिश्तेदार के यहां है.
http://कोरोना वैक्सीन के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं, कुछ हफ्तों में तैयार होगा टीका : पीएम मोदी
सूचना पर टीम ओड़िशा के लिए रवाना हुई. यहां छापेमार कार्रवाई में वह अपनी बहन मीनाक्षी दुबे के घर में अपने भाई रवि पांडेय (36) को पकड़ने का प्रयास किया तो वह भागने लगा काफी मशक्कत के बाद उन्हें पकड़ा गया. पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि 29-30 नवंबर को बिक्री रकम 10,12,850 रुपए बैंक में जमा करने की बता कह कर वह अपने किराए के मकान गांधी चौक गया वहां से अपने भाई रवि पांडेय को साथ लेकर मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 04 डीजेड 3164 से दोनों पिथौरा गए वहां अपने पहचान वाले के यहां मोटर साइकिल छोड़कर किराए की गाड़ी से अंगूल ओड़िशा अपनी बहन के घर पहुंच गए. पुलिस ने उक्त आरोपियों के पास 10,12,850 रुपए के साथ एक मोटर साइकिल भी जब्त कर ली है.







