रायपुर. राज्य शासन द्वारा तीन खाद्य अधिकारियों, सात सहायक खाद्य अधिकारियों और 54 खाद्य निरीक्षकों का नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया गया है. खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरंक्षण विभाग द्वारा मंत्रालय से जारी आदेश के अनुसार अजय कुमार यादव खाद्य अधिकारी महासमुंद को प्रभारी खाद्य नियंत्रक जिला बस्तर पदस्थ किया गया है. इसी प्रकार भूपेन्द्र मिश्रा खाद्य अधिकारी बेमेतरा को जिला कोण्डागांव और अनुराग सिंह भदौरिया खाद्य अधिकारी रायपुर को खाद्य संचालनालय रायपुर में पदस्थ किया गया है. तरूण कुमार राठौर सहायक खाद्य अधिकारी रायपुर को प्रभारी खाद्य नियंत्रक रायपुर बनाया गया है.
http://टीम इंडिया ने बचाई अपनी साख, आखिरी वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 13 रनों से हराया
राजेश जायसवाल, सहायक खाद्य अधिकारी, जांजगीर-चांपा को प्रभारी खाद्य अधिकारी बेमेतरा, जितेन्द्र सिंह, सहायक खाद्य अधिकारी, कोरबा को प्रभारी खाद्य अधिकारी कोरबा, नितिश कुमार त्रिवेदी, सहायक खाद्य अधिकारी को प्रभारी खाद्य अधिकारी जिला महासमुंद, विष्णु नारायण शुक्ला, सहायक खाद्य अधिकारी मुंगेली को प्रभारी खाद्य अधिकारी जिला कोरिया, विजय किरण, सहायक खाद्य अधिकारी बालोद को प्रभारी खाद्य अधिकारी जिला सूरजपुर और शंकर प्रसाद सूर्यवंशी सहायक खाद्य अधिकारी नारायणपुर को प्रभारी खाद्य अधिकारी नारायणपुर पदस्थ किया गया है. देखिए खाद्य निरीक्षकों की नवीन पदस्थापना सूची-
http://किसानों ने सोसायटी में ताला जड़ा, बैंक प्रबंधक, समिति व्यवस्थापक को बनाया बंधक



मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस की दी शुभकामनाएं
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी दिव्यांगजन को 3 दिसम्बर अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल और सुखद भविष्य की कामना की है. श्री बघेल ने कहा कि पूरे विश्व में निःशक्त व्यक्तियों के लिए समान अधिकार, तरक्की और विकास के रास्ते सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस मनाया जाता है. उन्होंने कहा कि दिव्यांग भी मुख्यधारा का ही हिस्सा हैं. निःशक्तता सिर्फ एक शारीरिक कमी है, यह समझने के लिए सामाज में जागरूकता की जरूरता है. दिव्यांग दिवस तभी सार्थक हो सकता है जब सभी निःशक्त व्यक्ति अन्य नागरिकों के समान ही आर्थिक और सामाजिक स्थिति पा सकें.
Vivo V20 Pro 5G भारत में लॉन्च, जानिए क़ीमत और फीचर्स https://t.co/AX0pIZGKly
— Cg Janadesh (@CJanadesh) December 2, 2020







