महासमुंद/पिथौरा. किसानों ने सरकड़ा सहकारी समिति में ताला जड़ दिया. इस केंद्र में अब तक धान खरीदी प्रारंभ नहीं हो पाई है. ज्ञात हो कि जिले में इस वर्ष धान खरीदी हेतु निजी भूमि को छोड़कर सरकारी भूमि पर बनाने से कुछ गांवों के ग्रामीणों को अपना धान नए सहकारी केंद्र तक ले जाने में परेशानी हो रही है जिससे उनमें आक्रोश दिखाई दे रहा है. मंगलवार से धान खरीदी प्रारंभ होते ही कुछ केंद्रों में आपाधापी मची तो कुछ में खरीदी केंद्र मनपसंद स्थान पर नहीं बनाए जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है.
http://फाइजर-बायोएनटेक की कोरोना वैक्सीन को मंजूरी, अगले हफ्ते से लगेगा टीका
धान खरीदी केंद्र आरंगी सोसायटी के किसानों का तीन दिनों से प्रदर्शन जारी है. यहां नरसैयापल्लम धान खरीदी की जगह बम्हनी धान खरीदी बनाए जाने से किसान आक्रोशित हैं. किसानों ने चक्काजाम भी किया था पर स्थानीय प्रशासन की समझाइश के बाद यह केंद्र प्रारंभ हुआ और यहां धान खरीदी जारी है. इसके अलावा अनेक वर्षों से चर्चा में रही सरकड़ा सोसाइटी इस बार पुनः चर्चा में है. इस बार किसान धान खरीदी केन्द्र विद्या मंदिर कैम्पस से हटाकर समीप के ग्राम पटपरपाली में शासकीय भूमि पर बनाया गया धान खरीदी केंद्र ग्रामीणों को रास नहीं आया और ग्रामीणों ने सरकड़ा सोसायटी में ताला जड़ दिया.
http://Vivo V20 Pro 5G भारत में लॉन्च, जानिए क़ीमत और फीचर्स
इधर, ग्रामीणों को केंद्र हेतु इस वर्ष आंदोलन कर समय नष्ट न करने की समझाइश देने जब सरकड़ा समिति के व्यवस्थापक जीएल चंद्राकर के साथ सहकारी बैंक प्रबंधक प्रमोद कुमार मांझी ग्रामीणों के बीच पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनकी बात सुनने की बजाय उन्हें ही बंधक बनाकर अपने बीच बैठा लिया. इन पंक्तियों के लिखे जाने तक सहकारी समिति में ताला बंद है. बहरहाल, पूरे जिले में किसान उत्साह के साथ अपनी फसल को सरकारी मूल्य पर जल्द से जल्द विक्रय करने हेतु प्रयासरत हैं. एसडीएम ने जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी नायक को ग्रामीणों के बीच भेजा था पर ग्रामीणों का आक्रोश देखकर वे बाहर से ही वापस आ गए. पिथौरा पुलिस भी गांव में सुरक्षा हेतु तैनात है. ग्रामीण एसडीएम से चर्चा करना चाहते हैं पर वे शाम 4 बजे तक नहीं पहुंचे हैं.
सुदुर अंचल के छात्र-छात्राओं को निजी मेडिकल कॉलेजों में सरकार कराएगी प्रवेश https://t.co/MHgKt8IDg3
— Cg Janadesh (@CJanadesh) December 2, 2020







