नई दिल्ली. Vivo ने भारत में Vivo V20 Pro 5G लॉन्च कर दिया है. इसकी क़ीमत 29,990 रुपए रखी गई है. इसका सिंगल वेरिएंट ही लॉन्च किया गया है. इसे ऑनलाइन और ऑफ़लाइन रिटेल स्टोर्स पर ख़रीदा जा सकता है. ऑफ़र के तौर पर यूज़र्स को 10% का कैशबैक मिलेगा, लेकिन इसके लिए ICICI बैंक कार्ड होना ज़रूरी होगा. वीवो V20 Pro में 6.44 इंच की फ़ुल एचडी AMOLED डिस्प्ले दी गई है. कंपनी ने दावा किया है कि ये सबसे पतला 5G स्मार्टफ़ोन है. इसकी थिकनेस 7.39mm है. ये स्मार्टफ़ोन Android 11 पर चलता है.
http://सुदुर अंचल के छात्र-छात्राओं को निजी मेडिकल कॉलेजों में सरकार कराएगी प्रवेश
इसमें Qualcomm Snapdragon 765G प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 8GB रैम है और इंटर्नल स्टोरेज 128GB की है. फोन में अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है. स्टैंडर्ड 60Hz की रिफ़्रेश रेट वाली डिस्प्ले है. इसमें तीन रियर कैमरे दिए गए हैं, जबकि सेल्फ़ी के लिए दो फ़्रंट कैमरे दिए गए हैं. रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है, दूसरा 8 मेगापिक्सल का है जबकि तीसरा 2 मेगापिक्सल का है. इसमें सेल्फ़ी के लिए 44 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है, जबकि दूसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का है. इस फ़ोन की बैटरी 4,000 mAh की है और इसके साथ 33W फ़ास्ट चार्ज सपोर्ट दिया गया है.
http://Moto G 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स










