আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पिता ने सो रहे अपने दो मासूम बच्चों की हत्या कर कुएं में फेंका शव

Published on: October 25, 2019
---Advertisement---

बिलासपुर. एक कलयुगी पिता ने अपने सो रहे बेटे-बेटी का पहले गला घोंटा, फिर पास के कुएं में शव फेंक दिया. जानकारी के मुताबिक घटना पचपेड़ी थाना क्षेत्र की है. पुलिस के अनुसार ग्राम सोनसरी निवासी दशरथ विश्कर्मा (35) का पत्नी के साथ आएदिन झगड़ा होता था. पत्नी के द्वारा शराब पीने से मना करने पर दशरथ झगड़ा करता और मारपीट करता था. इससे तंग आकर उसकी पत्नी अपने चार बच्चों में से दो को साथ लेकर दो महीने पहले मायके चली गई.

http://चुनाव में हार के बाद रोती दिखीं टिकटॉक स्टार सोनाली, वीडियो वायरल!

शराब के नशे में गुरूवार की शाम दशरथ विश्वकर्मा उत्पात मचा रहा था. बच्चों ने पिता को झगड़ा नहीं करने की बार-बार समझाइश दी. बच्चों की समझाइश बाप को इस कदर नागवार गुजरा कि देर रात सो रहे बेटे सुमित विश्कर्मा (10) और पुत्री आशा विश्कर्मा (7) की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को कुएं में फेंक दिया. सुबह आरोपी ने खुद ही कोटवार को सूचना दी कि उसने अपने बच्चों की हत्या कर दी है. मामले की जानकारी लगते ही पुलिस गांव पहुंचकर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

http://देवधर ट्रॉफी के लिए टीमों की घोषणा, हनुमा विहारी, पार्थिव पटेल और शुभमन गिल को कमान

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now