আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

डीजीपी के निर्देश पर महिला चौकी प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Published on: November 30, 2020
---Advertisement---

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप भ्रष्ट एवं अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. डीजीपी डीएम अवस्थी के निर्देश पर भ्रष्टाचार और गैर कानूनी कार्यों में संलिप्त कवर्धा जिले के तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड किए गए हैं. डीजीपी के निर्देश पर कवर्धा में चौकी प्रभारी बाजार चारभाटा एसआई गीतांजलि सिन्हा, कॉन्स्टेबल हेमन्त राजपूत और आसिफ खान पर सस्पेंसन की कार्रवाई की गई है. कवर्धा एसपी ने बताया कि तीनों पुलिसकर्मियों के विरुद्ध लगातार शिकायतें मिल रही थीं. इसके साथ ही पुलिसकर्मियों का रुपए-पैसों के लेनदेन संबंधी ऑडियो वायरल होना संदिग्ध आचरण प्रदर्शित करता है.

http://भारतीय प्रशासनिक सेवा के 13 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना



पैसों के लेनदेन संबंधी ऑडियो वायरल होने के बाद डीजीपी ने एसपी को तत्काल तीनों पुलिकर्मियों को सस्पेंड करने के निर्देश दिए थे. श्री अवस्थी ने कहा है कि सभी आईजी और एसपी को अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. डीजीपी ने कहा है कि चाहे अपराधी हों या उन्हें संरक्षण देने वाले पुलिसकर्मी, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा. जो पुलिसकर्मी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हैं या अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं कर रहे हैं उन पर लगातार कठोर कार्रवाई की जाएगी.

http://अमिताभ जैन छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव, पदस्थापना आदेश जारी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now