नई दिल्ली. Motorola ने भारत में Moto G 5G लॉन्च कर दिया है. ये भारत का सबसे कम क़ीमत वाला 5G स्मार्टफ़ोन है. इसकी क़ीमत 20,999 रुपए रखी गई है. कंपनी के मुताबिक़ यदि आप एचडीएफसी बैंक के कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको 1,000 रुपए की छूट मिल जाएगी. इसकी बिक्री भारत में 7 दिसंबर से शुरू होगी. इसे Flipkart से से ख़रीदा जा सकता है. कंपनी ने इस स्मार्टफ़ोन को ग्रे और सिल्वर कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है. इसमें 6.7 इंच मैक्स विजन डिस्प्ले दी गई है जिसका ऐस्पेक्ट रेश्यो 20:9 का है.
http://रश्मि देसाई का अब तक का सबसे बोल्ड अवतार, पिंक बिकिनी पहने पूल में करवाया फोटोशूट
इस स्मार्टफ़ोन में Qualcomm Snapdragon 750G प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 6GB रैम के साथ 128GB की इंटर्नल स्टोरेज दी गई है. माइक्रो एसडी कार्ड के ज़रिए इसे बढ़ाया जा सकता है. इस स्मार्टफोन में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं. प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है, दूसरा 8 मेगापिक्सल का है, तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है. सेल्फ़ी के लिए इस फ़ोन में 16 मेगापिक्सल का फ़्रंट कैमरा दिया गया है. इसमें कनेक्टिविटी के लिए UBS Type C दिया गया है. इसमें रियर फ़िंगरप्रिंट स्कैनर है और ये फ़ोन Android 10 दिया गया है. इस फ़ोन की बैटरी 5,000mAh की है और इसके साथ 20W चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है.
http://डीजीपी के निर्देश पर महिला चौकी प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड










