रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पुलिस की छवि सुधारने और आम जनमानस के प्रति जवाबदेह बनाने के निर्देश दिए गए हैं. इसी क्रम में डीजीपी डीएम अवस्थी ने रायपुर एवं दुर्ग के पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. डीजीपी के निर्देश पर दुर्ग जिले के धमधा थाना के टीआई शैलेन्द्र ठाकुर और चरौदा जीआरपी चौकी के प्रभारी रमेश पांडे को निलंबित कर दिया गया है. टीआई शैलेन्द्र पांडे के विरुद्ध अवैधानिक कार्यों के लिए पैसों के लेनदेन, भ्रस्ट व संदिग्ध आचरण की शिकायत प्राप्त होने के बाद डीजीपी ने दुर्ग पुलिस अधीक्षक को कार्रवाई के निर्देश दिए थे.
http://शीतला समाज के संरक्षक जीवराखन निषाद का निधन, क्षेत्र में शोक
दुर्ग पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने निलंबन आदेश जारी किया है. वहीं पुलिस को सूचना मिली कि भिलाई के चरौदा इलाके में जुआ, सट्टा की अवैध गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है. पुलिस द्वारा इलाके में छापा मारने पर जुआ एवं सट्टा-पट्टी बरामद की गई. इस पर डीजीपी ने रेलवे पुलिस अधीक्षक रायपुर को निर्देश दिए कि तत्काल चरौदा जीआरपी चौकी प्रभारी को निलंबित किया जाए. चरौदा जीआरपी चौकी प्रभारी एएसआई रमेश पांडे को जुआ, सट्टा की गतिविधियों पर अंकुश ना लगाने पर पुलिस अधीक्षक रेल द्वारा निलंबित किया गया है. निलंबन अवधि में टीआई शैलेंद्र ठाकुर और एएसआई रमेश पांडे को रक्षित केंद्र दुर्ग में सम्बद्ध किया गया है.
http://1 दिसंबर से होने जा रहे हैं ये बदलाव, आप पर होगा सीधा असर







