नई दिल्ली. 1 दिसंबर से आपकी जिंदगी में कई बदलाव आने वाले हैं. जिसका असर सीधा आपकी पॉकेट पर पड़ने वाला है. इसलिए बेहतर होगा कि आप इन्हें पहले ही जान लें और खुद को इन बदलावों के लिए तैयार कर लें.
RTGS सुविधा का फायदा
1 दिसंबर से ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने के लिए RTGS की सुविधा अब 24 घंटे और सातों दिन मिलेगी. ये सुविधा NEFT में पिहले से ही मिल रही है. अभी महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छोड़कर हफ्ते के सभी कामकाजी दिनों में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक यह सुविधा मिलती है. आरटीजीएस के जरिए 2 लाख रुपए से कम अमाउंट ट्रांसफर नहीं कर सकते.
http://एक्टर राहुल रॉय को आया ब्रेन स्ट्रोक, नानावटी अस्पताल में भर्ती
चलेंगी कई नई ट्रेनें
लॉकडाउन खुलने के बाद से रेलवे अपनी सेवाएं सामान्य कर रहा है. रेलवे ने त्योहारों और जरूरत के हिसाब से स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं, और इसमें डिमांड के हिसाब से इजाफा भी किया है. अब 1 दिसंबर से भी कुछ ट्रेनों को सामान्य रूप से चलाया जाएगा. इसमें झेलम एक्सप्रेस और पंजाब मेल जैसे ट्रेनों को सामान्य श्रेणी के तहत चलाया जा रहा है. 01077/78 पुणे-जम्मूतवी पुणे झेलम स्पेशल और 02137/38 मुम्बई फिरोजपुर पंजाब मेल स्पेशल रोजाना चलेगी.
रसोई गैस की कीमत में परिवर्तन
1 दिसंबर को रसोई गैस के दाम बदल जाएंगे, क्योंकि हर महीने की पहली तारीख को सरकार रसोई गैस सिलेंडरों के दामों की समीक्षा करती है. हालांकि कुछ पिछले महीनों से इन दामों में कोई बदलाव नहीं आया है.
http://करिश्मा तन्ना ने शेयर की बेहद बोल्ड तस्वीरें, नजरें नहीं हटा पाएंगे
बीमा के प्रीमियम में कर सकेंगे बदलाव
कोरोना संकट काल में कई लोगों ने इंश्योरेंस लिया, लेकिन प्रीमियम को लेकर उनकी चिंताएं भी बढ़ीं, लेकिन अब 5 साल के बाद बीमाधारक प्रीमियम की रकम को 50 परसेंट तक घटा सकते हैं. यानि आधे किस्त के साथ भी बीमा पॉलिसी को जारी रख पाएगा. इसी तरह ULIP प्लान पर बेहतर रिटर्न देने की कोशिश की गई है.
PNB के ATM से पैसा निकालने के नियमों में बदलाव
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने 1 दिसंबर से कैश निकालने का नियम बदलने का ऐलान किया है. एक दिसंबर से PNB वन टाइम पासवर्ड (OTP) बेस्ड कैश विड्रॉल सुविधा लागू करने जा रहा है. PNB की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक एक बार में 10000 रुपए से ज्यादा की कैश निकासी अब OTP बेस्ड होगी. पीएनबी बैंक में ये नियम 1 दिसंबर से रात 8 बजे से लेकर सुबह 8 बजे के बीच लागू होगा. मतलब ये कि इस समयावधि में 10000 रुपए से ज्यादा का अमाउंट निकालने के लिए PNB ग्राहकों को OTP की जरूरत होगी. इसलिए ग्राहक अपना मोबाइल साथ लेकर जाएं.
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 51 रनों से हराया, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त https://t.co/F9VLjB4TZJ
— Cg Janadesh (@CJanadesh) November 29, 2020
मन की बात में पीएम मोदी बोले- किसानों के खत्म हुए बंधन, नए अवसर मिले https://t.co/cYurwsNKAQ
— Cg Janadesh (@CJanadesh) November 29, 2020
IED ब्लॉस्ट में असिस्टेंट कमांडेंट शहीद, 9 जवान घायल https://t.co/yXqaVWgcek
— Cg Janadesh (@CJanadesh) November 29, 2020
लव जिहाद के आरोप में पहली FIR, आरोपी की गिरफ्तारी का फरमान https://t.co/OkxRuNZ5ON
— Cg Janadesh (@CJanadesh) November 29, 2020










