नई दिल्ली. सुपरहिट फिल्म आशिकी से अपने करियर का आगाज करने वाले एक्टर राहुल रॉय को ब्रेन स्ट्रोक के बाद मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक्टर करगिल में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. लेकिन शूटिंग के दौरान उनकी अचानक से तबीयत बिगड़ी और उन्हें आनन-फानन में मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया. पीटीआई के मुताबिक राहुल को दो दिन पहले ही नानावटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक तो राहुल रॉय इस समय ICU में भर्ती हैं.
http://करिश्मा तन्ना ने शेयर की बेहद बोल्ड तस्वीरें, नजरें नहीं हटा पाएंगे
उन्हें प्रोग्रेसिव ब्रेन स्ट्रोक आया है. लेकिन बताया जा रहा है कि वे सुरक्षित हैं और ट्रीटमेंट पर ठीक से रिस्पॉन्ड कर रहे हैं. उन्हें ठीक होने में अभी कुछ समय लग सकता है. बता दें कि राहुल रॉय ने 22 साल की उम्र में महेश भट्ट निर्देशित फिल्म ‘आशिकी’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. इसके अलावा वह ‘जुनून’ और ‘फिर तेरी कहानी याद आई’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं. राहुल रॉय रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ के पहले सीजन के विनर भी रह चुके हैं.
http://ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 51 रनों से हराया, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त










