नई दिल्ली. रॉयल एनफील्ड ने अपनी क्लासिक 350 बाइक को दो नए कलर वेरिएंट मैटलो सिल्वर और ऑरेंज एम्बर में लॉन्च किया है. इनकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1 .83 लाख रुपए है. रॉयल एनफील्ड में ये दो नए कलर वेरिएंट कंपनी के Make It Yours (MiY) प्रोग्राम के तहत पेश किए गए हैं. बता दें कि MiY में रॉयल एनफील्ड अपने ग्राहकों को उनके हिसाब से फीचर्स में बदलाव का विकल्प देती है. रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 के दोनों नए वेरिएंट्स में ट्यूबलैस टायर और अलॉय व्हील्स दिए गए हैं.
http://मानुषी छिल्लर ने पूल में दिया जबरदस्त पोज, फोटो वायरल
इसके अलावा इस बाइक में और कोई बदलाव नहीं किया गया है. कॉस्मेटिक के अलावा रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किए गए हैं. बता दें कि इस बाइक में 346cc का इंजन मिलता है, जो 19.1 bhp की पावर और 28 Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है. रॉयल एनफील्ड की इस बाइक में दोनों तरफ डिस्क ब्रेक मिलते हैं. साथ ही इसका ड्यूल चैनल एबीएस से लैस है. फ्रंट में टेलेस्कोपिक फोर्क्स और रियर में ट्विन शॉक अब्जॉर्बर्स सस्पेंशन हैं.
http://‘धान खरीदी में नियमों के उल्लंघन या गड़बड़ी पाए जाने पर होगी कार्रवाई’










