আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

रितेश पांडे का नया रैप सॉन्ग मचा रहा धमाल, देखिए वीडियो

Published on: November 27, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. रितेश पांडे भोजपुरी सिनेमा के तेजी से उभरते कलाकार हैं. आएदिन उनके गाने इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं. अब उनका नया गाना ‘लाल साड़ी’ धमाल मचा रहा है. यह गाना रितेश पांडे के अन्य गानों से थोड़ा अलग है. इस गाने में भोजपुरी लाइनों के साथ-साथ हिन्दी में रैप भी शामिल किया गया है. इस गाने को रितेश पांडे और नेहा ओझा पर फिल्माया गया है. रितेश पांडे का लुक बहुत ही शानदार दिख रहा है और नेहा ओझा भी कमाल लग रही हैं. इस गाने के कंपोजर राहुल राजन हैं और राहुल झा ने कोरियोग्राफ किया है.

http://कोविड अस्पताल में लगी भीषण आग, 6 की मौत



रितेश पांडे द्वारा गाए गए इस गाने का म्यूजिक गोलू गगन ने दिया है. यह गाना रिलीज के साथ ही धूम मचा रहा है. इसे अब तक 2,112,712 से ज्यादा बार देखा जा चुका है. रितेश पांडे भी इस गाने के वीडियो में शानदार अंदाज में दिख रहे हैं. बता दें रितेश पांडे भोजपुरी इंडस्ट्री का सबसे ज्यादा बार देखा जाने वाला गाना दे चुके हैं. उनका गाना ‘हेलो कौन’ को यू-ट्यूब पर 673 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. यह भोजपुरी गानों का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है.

http://सिद्धार्थ-शहनाज का गाना ‘शोना शोना’ रिलीज, दिखी सिजलिंग केमिस्ट्री

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now