আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कॉमेडियन भारती और पति हर्ष को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा

Published on: November 22, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया को किला कोर्ट में पेश किया गया. जहां कोर्ट ने भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया को 14 दिन तक के लिए 4 दिसंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बता दें कि शनिवार को मुंबई में भारती के घर पर एनसीबी ने छापेमारी की थी. इस दौरान वहां से गांजा बरामद किया गया. पूछताछ में भारती सिंह ने कबूला कि उन्होंने ड्रग्स लिए थे. करीब 6 घंटे की पूछताछ के बाद भारती को गिरफ्तार कर लिया गया था.

http://पुलिस का काम आम जनता को परेशान करना नहीं होना चाहिए : गृहमंत्री



इसके बाद देर रात उनके हर्ष को भी गिरफ्तार कर लिया गया. रविवार को सबसे पहले भारती सिंह और हर्ष लिम्बचिया को मेडिकल और कोरोना टेस्ट के लिए ले जाया गया और सुबह 11.30 बजे भारती और हर्ष की कोर्ट में पेशी हुई. भारती और हर्ष संग दो ड्रग पेडलर्स भी कोर्ट में पेश हुए. कोर्ट से NCB ने भारती के पति हर्ष की रिमांड मांगी थी लेकिन उसको कामयाबी नहीं मिल पाई. बाद कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जबकि दो पेडसर्स की रिमांड एनसीबी को मिल गई है.

http://न्यू Hyundai i20 की जबरदस्त डिमांड, सिर्फ 10 दिन में बिक गईं इतनी हजार कारें

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now