আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कलयुगी बेटे ने केरोसीन डालकर मां को जिंदा जलाया, अस्पताल में मौत

Published on: November 18, 2020
---Advertisement---

बलरामपुर. शराब के नशे में धुत एक युवक ने अपनी मां को जिंदा जला दिया. बुधवार सुबह इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया. जानकारी के मुताबिक डकवा बरियो गांव निवासी हलकन केरकेट्टा (50) का छोटा बेटा शराबी है. मंगलवार सुबह शराब पीकर घर पहुंचा. उस समय उनकी मां हलकन सो रही थी. नशे में धुत छोटू ने उन्हे जगाया और जबरदस्ती झगड़ा करने लगा. बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि छोटू ने केरोसीन डालकर अपनी मां को जिंदा जला दिया बाद वहां से भाग निकला.

http://अनुसूचित जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में पेशा कानून लागू करने सरकार प्रतिबद्ध : सिंहदेव



काफी देर तक अधेड़ महिला जमीन पर उसी हाल में पड़ी तड़पती रही. शाम को खेत से धान काटकर जब महिला का बड़ा बेटा लौटा तो उसने मां को झुलसा देखा. मां को लेकर बरियो स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा, वहां से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. जहां बुधवार सुबह करीब 3 बजे महिला ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने बयान दर्ज कर एफआईआर दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है.

http://लॉकडाउन नहीं लगेगा, शादियों में सिर्फ 50 मेहमानों की छूट को मंजूरी

http://अक्षरा का नया छठ गीत ‘बनवले रहिहs सुहाग’ रिलीज, हुआ वायरल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now