जशपुर. शुक्रवार सुबह छत्तीसगढ़-ओड़िशा हाईवे के किनारे एक महिला की जली लाश मिली है. लाश की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है. जानकारी के मुताबिक पुलिस को सुबह सूचना मिली कि नेशनल हाईवे-43 छत्तीसगढ़-ओड़िशा मार्ग पर एक महिला की जली हुई लाश पड़ी है. इस पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन महिला की लाश काफी बुरी हालत में थी. इसके चलते महिला की पहचान तक नहीं हो पा रही थी. पुलिस ने अंबिकापुर से फॉरेंसिक टीम को बुलाया. साथ ही आसपास के थानों सहित ओड़िशा और झारखंड के सीमावर्ती थानों से गुमशुदा महिलाओं व युवतियों के संबंध में जानकारी मांगी है. पुलिस को अंदेशा है कि महिला की हत्या करने के बाद उसकी लाश जलाकर सड़क किनारे फेंक दिया गया होगा. फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है
http://सड़क किनारे मिला तेंदुए का शव, परीक्षण के बाद अंतिम संस्कार
धान उपार्जन एवं पर्यवेक्षण के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
रायपुर. राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारी शुरू कर दी गई है. जांजगीर चांपा जिले में सुगमता पूर्वक धान उपार्जन एवं पर्यवेक्षण के लिए 64 नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं. यह नोडल अधिकारी संबंधित धान खरीदी केंद्रों में तैयारी की निगरानी करेंगे. नोडल अधिकारियों को तैयारी संबंधी प्रतिवेदन निर्धारित प्रपत्र में 19 नवंबर 2020 तक जिला कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही नोडल अधिकारी धान खरीदी की अवधि में सतत निगरानी करेंगे और साप्ताहिक रिपोर्ट प्रत्येक मंगलवार को प्रस्तुत करेंगे.
http://राशनकार्डों में पंजीकृत सदस्यों का आधार सीडिंग 31 दिसंबर तक







