আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

माजदा-कार में भिड़ंत, 8 घायल, दो रायपुर रेफर

Published on: November 9, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम तोरला पड़ाव के पास सोमवार सुबह कार और माजदा में भिड़ंत हो गई. घटना में कार सवार दो और माजदा सवार तीन घायल हो गए. घायलों को डायल 112 की मदद से पटेवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद कार सवार को रायपुर रेफर किया गया वहीं माजदा सवार को जिला अस्पताल भेजा गया है. जानकारी के मुताबिक घटना तोरला मोड़ के पास हुई. पटेवा थाना के प्रधान आरक्षक गिरीश साहू के मुताबिक माजदा क्रमांक सीजी 09 बी 1085 तुमगांव से ग्राम तोरला के लिए जा रहा था तभी पिथौरा की ओर से आ रही कार क्रमांक सीजी 06 जीएल 5687 माजदा से जा भिड़ी.

http://मोनालिसा ने ब्लैक ड्रेस में कराया हॉट फोटोशूट, तस्वीरें वायरल



टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवार बसना निवासी स्नेहा अग्रवाल पिता अनूप अग्रवाल (22) और मीना अग्रवाल पति अनूप अग्रवाल (40) घायल हो गई. जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया. कार में कुल पांच लोग सवार थे जिनमें तीन को मामूली चोट आई है. इसी तरह माजदा सवार आरंग ग्राम फरफौद निवासी हरमोहन ध्रुव, ताम्रध्वज चंद्राकर और भानुप्रताप सोनवानी घायल हो गए जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है.

http://आ गई नई Hyundai i20, दिसंबर तक सस्ती कीमत पर खरीदने का मौका

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now