नई दिल्ली. केंद्र सरकार की सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम एक बार फिर 9 नवंबर से शुरू होने वाली है. इस स्कीम के तहत आप फिजिकली सोने की खरीदारी तो नहीं कर सकते हैं लेकिन निवेश के लिए यह बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. बता दें कि इस स्कीम में बॉन्ड की खरीदारी कर निवेश किया जा सकता है. बॉन्ड के तौर पर आप न्यूनतम एक ग्राम और अधिकतम चार किलो तक निवेश कर सकते हैं. आमतौर पर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम में सोने की कीमत बाजार मूल्य से कम ही होती है. रिजर्व बैंक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस बार बॉन्ड की कीमत 5,177 रुपए प्रति ग्राम तय की गई है.
http://LG के तीन नए स्मार्टफोन्स भारत में लॉन्च, कीमत 9,490 रुपए से शुरू
हालांकि, हर बार की तरह इस बार भी ऑनलाइन आवेदन करने वाले निवेशकों को बॉन्ड की तय कीमत पर प्रति ग्राम 50 रुपए की छूट दी जाएगी. ऐसे निवेशकों को आवेदन के साथ भुगतान भी डिजिटल तरीके से ही करना होगा. रिजर्व बैंक ने कहा कि ऑनलाइन आवेदन करने वाले निवेशकों के लिए बॉन्ड का मूल्य 5,127 रुपए प्रति ग्राम होगा. बता दें कि ये बॉन्ड 8 साल की अवधि के लिए जारी किए जाते हैं और 5 साल के बाद इससे बाहर निकलने का विकल्प भी होता है. इसे खरीदने के लिए आपको अपने बैंक, बीएसई, एनएसई की वेबसाइट या डाकघर से संपर्क करना होगा. यहां से इसे डिजिटल तरीके से खरीदा जा सकता है.
http://खबर का असर : स्मिता ने उठाया सड़कविहीन बेलर का मुद्दा, सांसद और कलेक्टर ने दिया आश्वासन










