আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

नई TVS Apache RTR 200 4V लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Published on: November 5, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. देश की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी TVS ने भारतीय बाजार में नई Apache RTR 200 4V को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है. टीवीएस Apache RTR 200 4V की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1.25 लाख रुपए है. यह कीमत इसके सिंगल चैनल एबीएस वेरिएंट की है. इसके ड्यूल चैनल एबीएस वेरिएंट की कीमत 1.31 लाख रुपए रखी गई है. इसमें फ्यूल इंजेक्शन, स्लिपर क्लच, ब्लूटूथ एनेबल SmartXonnect सिस्टम, ग्लिड थ्रो टेक्नोलॉजी (GTT+), एलईडी हैडलैंप और रियर रेडिएल टायर के साथ नई मैट ब्लू पेंट स्कीम दी गई है. ये बाइक तीन राइडिंग मोड- स्पोर्ट, अर्बन और रेन में आती है.

http://छत्तीसगढ़ में भी कोविड-19 टीकाकरण की प्रारंभिक तैयारियां शुरू, राज्य टास्क फोर्स समिति गठित



इस बाइक में डेडिकेटिड राइड मोड स्विच दिया गया है. वहीं इस बाइक में एडजेस्टेबल फ्रंट सस्पेंशन के अलावा क्लच और लीवर एडजेस्टेबल मिलेंगे. इस बाइक में फ्रंट सस्पेंशन अपग्रेड किया गया है और रियर में मोनोशॉक यूनिट मिलेगी. ब्रेकिंग के लिए फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक के साथ सिंगल चैनल और ड्यूल चैनल एबीएस का विकल्प इस बाइक में मिलता है. टीवीएस Apache RTR 200 4V BS6 में 198cc सिंगल सिलेंडर 4 वेल्व, ऑयल कूल्ड इंजन दिया गया है. यह इंजन 8500 Rpm पर 20.2 bhp की पावर और 7000 Rpm पर 18.1 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इस बाइक में 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है.

http://खल्लारी क्षेत्र के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं मुख्यमंत्री : नरेंद्र

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now