नई दिल्ली. गोवा के कैनाकोना पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है. यह शख्स बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम पांडे का अश्लील वीडियो शूट कर रहा था, जिसके बाद पुलिस स्टेशन में इसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पूनम पांडे चापोली डैम पर एक अश्लील वीडियो शूट कर रही थीं, जिसके बाद महिला विंग ने पूनम के खिलाफ भी एक्शन लिया है. अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद गोवा फॉरवर्ड पार्टी की महिला विंग ने पूनम पांडे के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई है.
http://सीईओ को हटाने की मांग लेकर पंचायत सचिव संघ का ज्ञापन, हड़ताल की चेतावनी
इससे पहले गोवा में पूनम पांडे तब सुर्खियों में आ गई थीं, जब हनीमून के दौरान दोनों के बीच हुई लड़ाई झगड़े के बाद एक्ट्रेस ने अपने पति सैम बॉम्बे के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस ने सैम को हिरासत में लिया था. हालांकि, कुछ दिनों के बाद पूनम और सैम बॉम्बे के बीच समझौता हो गया था. बता दें कि पूनम पांडे हिंदी, कन्नड़ और तेलुगू में नजर आ चुकी हैं. पूनम ने 2013 फिल्म नशा से बॉलीवुड में डेब्यू किया था.
http://EVM को राहुल गांधी ने बताया MVM यानी ‘मोदी वोटिंग मशीन’










