আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

एक्टर फराज खान का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

Published on: November 4, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. एक्टर फराज खान का 46 साल की उम्र में भी निधन हो गया. फराज खान ने बेंगलुरु के अस्पताल में अंतिम सांस ली. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे. पूजा भट्ट ने सोशल मीडिया पर ये खबर शेयर की है. उन्होंने ट्वीट कर फराज के जाने पर दुख जाहिर किया है. पूजा भट्ट ने ट्वीट कर लिखा है- भारी दिल के साथ मुझे ये बताना पड़ रहा है कि फराज खान अब हमारे बीच नहीं रहे हैं. आप सभी की मदद और दुआ के लिए शुक्रिया. उनके परिवार के लिए सभी प्रार्थना करें. उनके जाने के बाद जो शून्य पैदा हुआ है उसे भरना अब मुमकिन नहीं होगा.

http://Republic TV के एडिटर-इन चीफ अर्नब गोस्वामी गिरफ्तार



वहीं एक और ट्वीट कर पूजा भट्ट ने उम्मीद जताई है कि फराज के गाने हमेशा याद रखे जाएंगे और हमेशा लोगों के दिल में बजते रहेंगे. मालूम हो कि फराज खान की कंडीशन क्रिटिकल थी. फराज को ब्रेन इनफेक्शन और निमोनिया हुआ था. वे ICU में एडमिट थे. डॉक्टरों के काफी प्रयास करने के बावजूद भी वे अब इस दुनिया से चले गए हैं. बॉलीवुड के तमाम कलाकार इस एक्टर के जाने से दुखी है और सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर कर रहे हैं. बता दें कि फराज खान, रानी मुखर्जी के साथ मेहंदी, दुल्हन बनूं मैं तेरी और फरेब सहित बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आए थे. फराज की फिल्म ‘फरेब’ का गाना ‘तेरी आंखें झुकी झुकी’ काफी हिट रहा था.

http://WhatsApp का नया फीचर, अपने आप गायब हो जाएंगे मैसेज

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now