नई दिल्ली. सोशल मैसेजिंग ऐप वाट्सऐप जल्द ही पर एक नया फीचर रोलआउट करने वाला है. इस फीचर से यूजर्स के मैसेज अपने आप ही गायब हो जाएंगे. वाट्सऐप ने अपना FAQ पेज अपडेट किया है जिसमें इस फीचर का जिक्र किया गया है. इससे ये साफ है कि ये नया फीचर जल्द ही सभी के फोन में मिलना शुरू हो जाएगा. वाट्सऐप के मुताबिक़ यूज़र्स WhatsApp पर Disappearing Message एनेबल करके ऑन करके यूजर्स गायब होने वाले मैसेज भेज सकते हैं. इस फ़ीचर को एनेबल करने के बाद ग्रुप में या किसी इंडिविजुअल कॉन्टैक्ट को भेजे गए मैसेज 7 दिनों में गायब हो जाएंगे. ये सेलेक्टेड मैसेज के लिए नहीं बल्कि सभी मैसेज के लिए होगा. वाट्सऐप के मुताबिक़ पुराने मैसेज इससे प्रभावित नहीं होंगे.
http://किसान पंजीयन में शिकायत मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई : कलेक्टर
इंडिविजुअल चैट्स में यूज़र खुद इस फ़ीचर को एनेबल या डिसेबल कर सकते हैं, लेकिन ग्रुप में ये फ़ीचर सिर्फ़ ऐडमिन्स ही ऐनेबल या डिसेबल कर पाएंगे. वाट्सऐप के मुताबिक़ अगर कोई यूज़र 7 दिन तक WhatsApp नहीं ओपन करता है तो भी भेजे गए मैसेज गायब हो जाएंगे. हालांकि नोटिफिकेशन में वॉट्सऐप मैसेज का प्रिव्यू देखा जा सकेगा. ग़ौरतलब है कि Disappearing Message को फॉरवर्ड करने पर वो मैसेज गायब नहीं होंगे. अगर मैसेज का बैकअप गायब होने से पहले ले लिया गया तो भी बैकअप में मैसेज स्टोर होंगे. इस फ़ीचर के तहत न सिर्फ़ टेक्स्ट ग़ायब होंगे, बल्कि मीडिया फाइल्स भी भेजने के बाद ग़ायब हो जाएंगे. कंपनी के मुताबिक़ वॉट्सऐप में भेजे गए मीडिया फाइल्स जैसे- फ़ोटोज़ और वीडियोज भी ग़ायब हो जाएंगे. हालाँकि अगर आपके फ़ोन में ऑटो डाउनलोड ऑन है तो गैलरी में सेव भी रहेंगे.
http://महिला कांस्टेबल ने सरकारी आवास में फांसी लगाकर की खुदकुशी










