राजनांदगांव. कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने मंगलवार को समय-सीमा की बैठक में त्योहार में कोविड-19 की सुरक्षा, धान खरीदी की तैयारी, सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन तथा लंबित प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि 1 दिसम्बर से धान की खरीदी की जाएगी इसकी तैयारी पहले ही कर ली जाए. धान खरीदी के लिए किसानों के पंजीयन की तारीख 10 नवम्बर तक बढ़ा दिया गया है. सभी राजस्व अमला शत-प्रतिशत किसानों का पंजीयन करें. उन्होंने कहा कि पंजीयन में पटवारी की अधिक शिकायत मिल रही है, इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले पटवारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. किसान को धान बेचने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए.राजस्व अधिकारी इसके लिए गंभीरतापूर्वक कार्य करें.
http://महिला कांस्टेबल ने सरकारी आवास में फांसी लगाकर की खुदकुशी
उन्होंने सभी एसडीएम को सोसायटी की बैठक लेकर बारदाना की उपलब्धता एवं अन्य तैयारी करने के निर्देश दिए. धान खरीदी केन्द्र में चबूतरा का निर्माण धान खरीदी के पहले पूरा करने के निर्देश सभी जनपद सीईओ को दिए हैं. उन्होंने कहा कि किसानों का धान खरीदी के लिए पंजीयन शत-प्रतिशत पूरा करें. उन्होंने वर्मी कम्पोस्ट निर्माण की धीमी प्रगति पर गहरी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि नरुवा, गरुवा, घुरुवा, बाड़ी शासन की महत्वाकांक्षी योजना है इसमें लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि महिला स्वसहायता समूह द्वारा गोबर के दीये बनाए जा रहे हैं इन दीयों को बेचने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए. सभी अधिकारियों एवं नागरिकों को महिला स्वसहायता समूह द्वारा बनाए गए दीये खरीदने चाहिए जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी और उन्हें प्रोत्साहन भी मिलेगा.
http://IPL 2020 : MI को 10 विकेट से हराकर प्ले-ऑफ में SRH, KKR की उम्मीदें खत्म







