আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

आमिर खान की बेटी बोलीं- 14 साल की उम्र में हुआ था यौन शोषण

Published on: November 2, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. अभिनेता आमिर खान की बेटी इरा खान ने वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे पर अपने डिप्रेशन को लेकर एक पर पोस्ट शेयर की थी. उस वीडियो में इरा खान ने कहा था कि ‘मैं डिप्रेस्ड हूं’. ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था और इस पर लोगों की खूब प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं. एक बार फिर इरा खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है. हाल ही में आए इरा ने अपने वीडियो में बताया कि उन्हें कभी समझ ही नहीं आया कि वह क्यों डिप्रेस्ड हैं इरा ने यह भी बताया कि उनके पेरेंट्स का तलाक भी उनके डिप्रेशन की वजह नहीं रही. वह यह भी बोल रही है की वो डिप्रेशन में क्यों है इस बात का जवाब वो भी नहीं दे पाएंगी क्योंकि वह खुद नहीं जानती.

http://नारियल से भरे ट्रक में मिला 10 क्विंटल गांजा, दो गिरफ्तार


पिछले कई सालों से वे इस बात को समझने की कोशिश कर रही है लेकिन कोई सीधा और सही जवाब नहीं मिला. उन्होंने कहा कि- आज मैं आपको मेरी सहूलियत भरी जिंदगी के बारे में बताना चाहती हूं. पैसों को लेकर मुझे कभी कोई दिक्कत महसूस नहीं हुई. मेरे माता-पिता, मेरे दोस्त उन्होंने कभी मुझे किसी चीज का कोई दवाब नहीं दिया. वीडियो में इरा खान ने अपने मां-पापा के तलाक जिक्र करते हुए कहा कि- जब मैं छोटी थी तो मेरे माता-पिता का तलाक हो गया लेकिन उसको लेकर मुझे कोई सदमा नहीं पहुंचा. मेरे मां-बाप के तलाक के बाद भी वे दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं, कोई बिखरा हुआ परिवार नहीं है. जब मैं 6 साल की थी तब मुझे टीबी हुआ.

http://क्या छत्तीसगढ़ में ज़िंदा भी रहेगी जोगी कांग्रेस ?



तो टीबी भी मेरे लिए इतनी बुरी चीज नहीं थी कि मैं इतनी दुखी हूं. जब मैं 14 साल की थी तो मेरा यौन शोषण हुआ था. तो मुझे पता नहीं था कि क्या हो रहा है, लेकिन जब मुझे पता चला तो मैं इससे दूर चली गई. हां मुझे बुरा लगा कि मैंने अपने साथ ये क्यों होने दिया, लेकिन यह भी कोई जिंदगी भर का इतना बड़ा सदमा नहीं था कि मैं डिप्रेशन में जाऊं. मैं अपने दोस्तों और मां-बाप को अपनी जिंदगी से जुड़े हर पल बता सकती हूं, पर क्या बताऊं. वह मुझसे पूछेंगे क्यों. तो मैं क्या बताऊंगी. मेरे साथ कुछ बुरा ही नहीं हुआ है जैसा मैं महसूस कर रही हूं. इस सोच ने मुझे उनसे बात करने से रोक दिया और उनसे दूर कर दिया है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now