আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

वित्तीय अनियमितता एवं कार्य के प्रति उदासीनता, दो अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई

Published on: November 2, 2020
---Advertisement---

कोण्डागांव. कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने जिले के दो अधिकारियों के विरूद्ध वित्तीय अनियमितता एवं कार्य के प्रति उदासीनता के कारण प्रभारी आयुक्त बस्तर संभाग रजत बंसल को पत्र द्वारा निलंबन की कार्रवाई हेतु प्रस्ताव भेजा. ज्ञात हो कि प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत फरसगांव रमेश कुमार ओट्टी के विरूद्ध शासकीय योजना की राशि में वित्तीय अनियमितता के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी. शिकायत की जांच जिला कोषालय अधिकारी द्वारा किए जाने के उपरान्त जांच प्रतिवदेन में रमेश कुमार ओट्टी द्वारा बीआरजीएफ मद में प्राप्त राशि 24 लाख 10 हजार रुपए आहरित कर व्यक्तिगत बैंक खाते में अंतरण पाया गया.

http://30 लीटर हाथभट्ठी निर्मित महुआ शराब जब्त, एक गिरफ्तार



जिसके तहत् उन्हें स्वहित में राशि के आहरण एवं उपयोग सिद्ध हुआ. इस प्रकार वित्तीय अनियमितता बरते जाने के लिए ओट्टी को निलंबित किए जाने का प्रस्ताव भेजा गया. इसके अतिरिक्त जिले में जिला रोजगार अधिकारी के रूप में पदस्थ पवन कुमार नेताम के द्वारा विभागीय बैठकों में अनुपस्थिति, विभागीय कार्यों के संबंध में जानकारी न उपलब्ध कराने, पूर्व सूचना एवं अनुमति के बगैर कर्तव्य में अनुपस्थित रहने, मौखिक निर्देशों के अनुपालन में लापरवाही एवं कार्यप्रणाली में गंभीरता न बरतते हुए, अनुपस्थित रहने के कारण नेताम के विरूद्ध कार्यालयीन कार्य में उदासीनता के लिए निलंबन हेतु प्रस्ताव भेजा गया है. उक्त अधिकारियों के विरूद्ध निलंबन के प्रस्ताव पर प्रभारी आयुक्त बस्तर संभाग की स्वीकृति उपरांत कार्यालय द्वारा निलंबन की कार्रवाई की जाएगी.

http://दिनेश कार्तिक ने लपका हैरतअंगेज कैच, वीडियो हुआ वायरल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now