पिथौरा. सांकरा पुलिस ने 30 लीटर हाथभट्ठी निर्मित महुआ शराब जब्त कर एक पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है. अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पुपलेश कुमार पात्रे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सांकरा पीडी कुजूर ने क्षेत्र में अवैध शराब बिकने की खबर के बाद रविवार को सावित्रीपुर निवासी अशोक कुर्रे पिता सत्तू राम कुर्रे (32) को पकड़ा है. आरोपी ने अवैध रूप से महुआ शराब ग्राम पंचायत सावित्रीपुर के पास बिक्री वास्ते रखा था कि सूचना पर घेराबंदी कर उसके कब्जे से 30 लीटर महुआ शराब कीमती 6000 रुपए, नगदी रकम 1150 रुपए कुल रकम 7150 जब्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की. आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया. इस कार्रवाई में सउनि रविंद्र कुमार साहू, आरक्षक नरेंद्र बीसी, खिलेश्वर बंजारे ,सूरज निराला, विजय विकास दिव्य, ज्ञानसिंग सिदार, महिला आरक्षक हेमलता सिदार का योगदान रहा.
http://दिनेश कार्तिक ने लपका हैरतअंगेज कैच, वीडियो हुआ वायरल
सट्टा खिलाते युवक पकड़ाया
महासमुंद. बीटीआई रोड में पुलिस ने एक सटोरिए को सट्टा खिलाते हुए पकड़ा. जानकारी के मुताबिक वार्ड 18 गोड़पारा निवासी नारायण ध्रुव पिता स्वर्गीय रमेश (25) बीटीआई रोड में सट्टा खिला रहा था. मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने युवक को पकड़ लिया. उसके पास नकदी 350 रुपए और 3 नग सट्टा पट्टी व डॉट पेन जब्त कर 4 क जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की.







