আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

संदीप हत्याकांड का खुलासा, आरोपी को रायगढ़ पुलिस ने 48 घंटों में ही ढूंढ निकाला

Published on: October 22, 2019
---Advertisement---

रायगढ़. कॉन्ट्रैक्टर संदीप सिंह की हत्या की गुत्थी पुलिस ने महज 48 घंटे में सुलझाकर हत्या के आरोपी युवक शंकर पासवान को गिरफ्तार कर लिया है. इस जघन्य हत्याकांड की जांच के लिए रायगढ़ एसपी संतोष सिंह ने अलग-अलग 5 टीमें गठित की थी. जाँच टीम ने हर संभावित एंगल को खंगाला जिसमें सीसीटीवी फुटेज़ से मिली जानकारी काफी अहम रही. सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त वीडियो के मुताबिक घटना की रात मृतक संदीप सिंह को उनके मातहत सुपरवाईजर कार्य करने वाले शंकर पासवान नामक युवक के साथ आख़िरी बार देखा था. जांच में जुटी पुलिस टीम ने इसी कड़ी से अपने जांच को आगे बढ़ाया और हत्याकांड के प्रथम संद्धिग्ध के रूप में सुपरवाइज़र शंकर पासवान को हिरासत में लेकर पूछताछ की.

http://फिर चर्चा में पीली साड़ी वाली पोलिंग अफसर, इस बार गुलाबी रंग ने खींचा ध्यान

आरोपी शंकर ने हत्या करने की बात कबूल की और बताया कि मृतक संदीप सिंह जबरन 4 साल से उसके साथ लगातार अप्राकृतिक संबंध बना रहा था, जिससे वह काफी विचलित हो गया था औऱ घटना की रात भी मृतक संबंध बनाने के लिए ही उसके घर आया था तब इसने मौका देखकर पहले संदीप सिंह को चाकू मार दिया और मृतक के बेहोश होते ही गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. मामले की जांच कर रही पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर हत्या के लिए इस्तेमाल किए गए चाकू व आरी बरामद कर ली है. इस पूरे हत्याकांड को सुलझाने में एएसपी अभिषेक वर्मा, सीएसपी अविनाश ठाकुर, नगर कोतवाल एस एन सिंह, चक्रधर नगर टीआई युवराज सिंह सहित कोतरा रोड टीआई रूपक शर्मा व जूटमिल टीआई अंजना केरकेट्टा की मुख्य भूमिका रही.

http://Jio ने लॉन्च किए तीन नए प्लान, रोज मिलेगा 2GB डेटा साथ में कॉलिंग भी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now