नई दिल्ली. 1 नवंबर से आपकी जिंदगी में कई बदलाव होने वाले हैं. रसोई गैस के सिलेंडर से लेकर ट्रेनों के टाइम टेबल तक सबकुछ बदलने वाला है. हम आपको यहां पर इन सभी बदलावों को सिलसिलेवार तरीके से बताने जा रहे हैं ताकि आप खुद को इन बदलावों के लिए तैयार कर सकें.
रेलवे बदलेगा ट्रेनों का टाइम टेबल
1 नवंबर से भारतीय रेल पूरे देश की ट्रेनों के टाइम टेबल को बदलने जा रही है. इस कदम से 13 हजार यात्री और 7 हजार मालभाड़ा ट्रेनों के टाइम बदल जाएंगे. देश की 30 राजधानी ट्रेनों के टाइम टेबल भी 1 नवंबर से बदल जाएंगे. वहीं, 1 नंवबर से प्रत्येक बुधवार को छोड़कर चंडीगढ़ से न्यू दिल्ली के बीच तेजस एक्सप्रेस चलेगी.
http://शरद पूर्णिमा की रात जरूर करें ये उपाय, धन-धान्य से भरेंगे भंडार
LPG डिलिवरी सिस्टम बदलेगा
एक नवंबर से LPG सिलेंडर की डिलिवरी का नियम बदल जाएगा. तेल कंपनियां एक नवंबर से डिलिवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) सिस्टम लागू करेंगी. यानी गैस की डिलिवरी से पहले उपभोक्ता के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा. जब सिलेंडर आपके घर आएगा तो उस OTP को डिलिवरी ब्वॉय के साथ शेयर करना होगा. जब OTP सिस्टम से मैच होगा तभी आपको सिलेंडर की डिलिवरी होगी.
इंडेन गैस बुकिंग नंबर बदलेगा
अगर आप इंडेन के ग्राहक हैं तो अब आप पुराने नंबर पर गैस बुक नहीं करा पाएंगे. इंडेन ने अपने एलपीजी ग्राहकों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर गैस बुकिंग करने के लिए नया नंबर भेजा है. अब इंडेन गैस के देश भर के ग्राहकों को एलपीजी सिलेंडर बुक कराने के लिए 7718955555 पर कॉल या एसएमएस भेजना होगा.
http://बिना तलाक दूसरी शादी करना गैरकानूनी : डॉ. किरणमयी नायक
बदल जाएंगे गैस सिलेंडर की कीमतें
देश की सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतें तय करती हैं. कीमतों में इजाफा भी हो सकता है और राहत भी मिल सकती है. ऐसे में 1 नवंबर को सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हो सकता है.
SBI बचत खातों पर कम ब्याज मिलेगा
1 नवंबर से SBI के भी कुछ अहम नियमों में बदलाव होने जा रहा है. बचत खातों पर कम ब्याज मिलेगा. अब 1 नवंबर से जिन सेविंग्स बैंक अकाउंट में 1 लाख रुपए तक की राशि जमा है उस पर ब्याज की दर 0.25 परसेंट घटकर 3.25 परसेटं रह जाएगी. जबकि 1 लाख रुपए से ज्यादा की जमा पर अब रेपो रेट के अनुसार ब्याज मिलेगा.
http://IPL 2020 : CSK ने KKR को 6 विकेट से हराया, MI प्लेऑफ में पहुंची
पैसा जमा करने पर लगेगा एक्सट्रा चार्ज
1 नवंबर से बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) में तय सीमा से ज्यादा बैंकिंग करने पर अलग से शुल्क लगेगा. इस दिन से ग्राहकों को लोन खाते के लिए महीने में तीन बार के बाद जितनी बार भी पैसा निकालेंगे, उन्हें 150 रुपए देने होंगे. बचत खाते की बात करें, तो ऐसे खाताधारकों के लिए तीन बार तक जमा करना फ्री होगा, लेकिन अगर ग्राहकों ने चौथी बार पैसे जमा किए, तो उन्हें 40 रुपए देने होंगे. वहीं, जनधन अकाउंट वालों को इसमें थोड़ी राहत मिली है उन्हें जमा करने पर कोई शुल्क नहीं देना होगा, हालांकि निकालने पर 100 रुपए चार्ज देने होंगे.
केरल में लागू होगी MSP योजना
केरल सरकार ने सब्जियों के लिए आधार मूल्य तय कर दिया है. इसी के साथ केरल सब्जियों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) तय करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है. सब्जियों का यह न्यूनतम या आधार मूल्य उत्पादन लागत से 20 फीसदी अधिक होगा. राज्य के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि यह योजना 1 नवंबर से लागू कर दी जाएगी.
http://प्रॉपर्टी खरीदते वक्त रखें इन कुछ खास बातों का ध्यान
विवादों के बीच बदला गया अक्षय की फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ का नाम https://t.co/c9Ot3PjA0w
— Cg Janadesh (@CJanadesh) October 29, 2020
Realme C15 का क्वालकॉम एडिशन लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स https://t.co/Ddul5WR9Rz
— Cg Janadesh (@CJanadesh) October 29, 2020
हर किसी को मिलेगी कोरोना वैक्सीन, कोई भी नहीं छूटेगा : पीएम मोदी https://t.co/MGQHBBaBE6
— Cg Janadesh (@CJanadesh) October 29, 2020
एमपी की 75 पेटी शराब के साथ 7 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार https://t.co/0Heu3AlBIe
— Cg Janadesh (@CJanadesh) October 29, 2020










