আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Realme C15 का क्वालकॉम एडिशन लॉन्च, जानिए कीमत

Published on: October 29, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. Realme C15 क्वालकॉम एडिशन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसकी कीमत 3GB + 32GB वेरिएंट के लिए 9,999 रुपए और 4GB + 64GB वेरिएंट के लिए 10,999 रुपए रखी गई है. ग्राहक इसे दो कलर ऑप्शन पावर ब्लू और पावर सिल्वर में खरीद पाएंगे.MediaTek वेरिएंट की तुलना में क्वॉलकॉम एडिशन 500 रुपए ज्यादा महंगा है. नए फोन की बिक्री 29 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट और रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट से की जाएगी. बता दें रियलमी इंट्रोडक्टरी ऑफर के तौर पर शुरुआत में 3GB+ 32GB की बिक्री 9,499 रुपए और 4GB + 64GB वेरिएंट की बिक्री 10,499 रुपए में करेगी.

http://LG Velvet भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स



इसके स्पेसिफिकेशन्स पुराने MediaTek वेरिएंट जैसे ही हैं. ये फोन डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट के साथ आता है और ये एंड्रॉयड 10 बेस्ड Realme UI पर चलता है. इसमें 6.5-इंच HD+ (720×1,600 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है. इस फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर मौजूद है. फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में क्वॉड कैमरा सेटअप (13MP + 8MP + 2MP + 2MP) दिया गया है. सेल्फी के लिए यहां 8MP का कैमरा फ्रंट में मौजूद है. यहां फिंगरप्रिंट सेंसर रियर माउंटेड है और इसकी बैटरी 6,000mAh की है. साथ ही यहां 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है.

http://गुजरात के पूर्व सीएम केशुभाई पटेल का 92 साल की उम्र में निधन

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now